Booked: अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र की रिलीज़ डेट फाईनल, सुपरहीरो बनेंगे रणबीर - आलिया
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर ब्रह्मास्त्र की रिलीज़ डेट आखिरकार अनाउंस कर दी गई है। फिल्म 4 दिसंबर 2020 को रिलीज़ हो रही है और अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस बार अयान को ये तारीख बदलने की अनुमति नहीं है।
अयान मुखर्जी के साथ मस्ती करते हुए फिल्म की टीम ने एक वीडियो भी जारी किया जहां रणबीर कपूर अयान मुखर्जी पर चिल्लाते दिखे कि कब से फिल्म पोस्टपोन किए जा रहा है।

लेकिन अयान ने भी साफ किया कि वो बहुत मेहनत कर रहा है और कुछ नया और अलग करने के लिए वक्त तो लगता है। लेकिन आखिरकार वीडियो के अंत में फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई।
गौरतलब है कि अयान मुखर्जी को ब्रह्मास्त्र लिखने में छह साल लग गए और ये सुपरहीरो फिल्म अब जाकर तैयार हुई। फिल्म 15 अगस्त 2019, पर रिलीज़ होने वाली थी लेकिन बढ़ते बढ़ते अब आखिरकार ये क्रिसमस 2020 में रिलीज़ हो रही है।
जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications











