..................... Brahmastra Part 2: Dev announced, Will Ranveer Singh and Deepika Padukone play the lead? 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' की घोषणा, क्या रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण होंगे लीड सितारे? - Hindi Filmibeat

'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' की घोषणा, क्या रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण होंगे लीड सितारे?

'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा' अब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन स्टारर इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन खास बात है कि फिल्म के अंत में क्रेडिट के दौरान 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' की घोषणा भी कर दी गई है। जिसे लेकर फैंस उत्साहित हैं।

निर्देशक अयान मुखर्जी की अस्त्रावर्स (Astraverse) की दूसरी फिल्म 'देव' की कहानी होगी। यह पहले ही बता दिया गया था कि ब्रह्मास्त्र ट्रायलॉजी की पहली फिल्म शिवा होगी। इसी फिल्म में देव के किरदार की काफी दमदार झलक दिखाई गई है।

brahmastra-part-2-dev-announced-will-ranveer-singh-and-deepika-padukone-play-the-lead

देव की थोड़ी सी पृष्ठभूमि तैयार करते हुए इस किरदार को एक महाशक्ति के रूप में दिखाया गया है जो 'ब्रह्मास्त्र' को प्राप्त करना चाहता है ताकि वह अब तक की सबसे बड़ी शक्ति बन सके। देव से शिवा और बाकी कई किरदार भी जुड़े हैं।

बहरहाल, देव का किरदार कौन निभाने वाला है, इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इस बात की चर्चा एक बार फिर शुरु हो चुकी है कि क्या सीक्वल में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभाएंगे?

अफवाहें हैं कि फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया है। पहले पार्ट में जिस तरह देव के किरदार को स्थापित किया गया है, कोई शक नहीं कि पार्ट 2 काफी आकर्षक होने वाला है।

फिलहाल ब्रह्मास्त्र ने अच्छी शुरुआत ली है। लेकिन वीकेंड के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखना महत्वपूर्ण है। बता दें, ब्रह्मास्त्र लगभग 400 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X