रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का दिवाली सरप्राइज, जानें ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'ब्रह्मास्त्र'
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' सुपरहिट साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और समीक्षकों ने भी फिल्म की सराहना की। खासकर फिल्म के वीएफएक्स को हर किसी ने सराहा। लेकिन फिल्म नहीं देख पाए या दोबारा देखने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर ये है कि, फिल्म जल्द ही ओटीटी पर भी आने वाली है।
मिली जानकारी के अनुसार अयान मुखर्जी दिवाली के मौके पर 'ब्रह्मास्त्र' को ओटीटी पर लाना चाहते हैं। फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने फैसला किया है कि दिवाली के ठीक पहले वो 'ब्रह्मास्त्र' को ओटीटी पर रिलीज करेंगे। 23 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर यह फिल्म रिलीज की जाएगी।

हालांकि, इस खबर की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि इसे 23 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ही रिलीज होगी। फिल्म को ओटीटी पर लाने के लिए मेकर्स भी बेहद उत्साहित हैं। थियेटर में दर्शकों द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद फिल्म अब ओटीटी पर भी फिल्म धमाल मचाने के लिए तैयार है।
बता दें कि, 'ब्रह्मास्त्र' रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साथ में पहली फिल्म है। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में थे। वहीं, मौनी रॉय की भी फिल्म में काफी तारीफ हुई है। लेकिन, सबसे अधिक फिल्म के वीएफएक्स को सराहना मिल रही है। माना जा रहा है कि, इतना शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल भारतीय सिनेमा में पहले नहीं किया गया है।
अब थियेटर में शानदार परफॉर्मेंस के बाद ओटीटी पर फिल्म कैसा परफॉर्म करती है ये भी देखना दिलचस्प होगा। फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से ओटीटी पर कर रहे हैं। ऐसे में अयान मुखर्जी का ये दिवाली गिफ्ट फैंस को निश्चित रूप से पसंद आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications