First LOOK: रणबीर कपूर- आलिया भट्ट के 'ब्रह्मास्त्र' का लोगो रिलीज- डायलॉग के साथ- दमदार

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र का ऑफिशियल लोगो रिलीज कर दिया गया है। खास बात है कि लोगो के साथ साथ यहां फिल्म का एक अहम डायलॉग भी दर्शकों के सामने रखा गया है, जो कि बेहद दमदार है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी।

टीजर में रणबीर पूछते हैं- ऐसा कोई अस्त्र है.. जो टुकड़ों में है? लेकिन जोड़ दो तो गोल है? और उसपे एक निशान भी है। जिसके जवाब में अमिताभ बच्चन कहते हैं- हमारा गुरुर, हमारे इतिहास की शान.. जिसमें पूरे ब्रह्मांड की शक्ति बनी हुई है। सारे अस्त्रों का देवता- ब्रह्मास्त्र.. फिर रणबीर पूछते हैं- यह मुझे क्यों दिखता है सर? अमिताभ- क्योंकि तुम ब्रह्मास्त्र की आखिरी लड़ाई से जुड़े हो शिवा..

Brahmāstra

जी हां, फिल्म में रणबीर और आलिया के किरदार का नाम है- शिवा और इशा। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक एक्शन- एडवेंचर फिल्म है। ब्रह्मास्त्र करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल है। बॉलीवुड में पहली बार ऐसा होने जा रहा है.. जब एक फिल्म तीन पार्ट (trilogy) में रिलीज होगी। कोई शक नहीं कि इस फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ चुकी है।

यहां देंखे वीडियो-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X