ब्रह्मास्त्र: खुद को खुशनसीब समझती है मौनी रॉय, कारण है साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन

By Salman

टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है। इस फिल्म में वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है। बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में नजर आएंगे। मौनी रॉय इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा खुश है क्योंकि इस फिल्म से एक साउथ के सुपरस्टार का नाम जुड़ गया है और मौनी उनके साथ भी स्क्रीन पर नजर आने वाली है। जी हैं हम बात कर रहे है सुपरस्टार नागार्जुन की जो कि ब्रह्मास्त्र का हिस्सा बनेंगे।

बता दें कि मौनी रॉय ने इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वो काफी ज्यादा खुशनसीब है कि वो एक सुपरस्टार के साथ नजर आने वाली है। मौनी ने सुपरस्टार नागार्जुन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ये बात लिखी है।

mouni roy, nagarjuna, brahmastra, मौनी रॉय, ब्रह्मास्त्र, नागार्जुन

उन्होने लिखा है कि इन दिनो वो नागार्जुन के साथ फिल्म शूट कर रही है और इसको लेकर वो काफी ज्यादा खुश है। बता दें कि इस फिल्म को अयान मुखर्जी बना रहे है और फिल्म की शूटिंग चल रही है।

फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे है और काफी ज्यादा फिल्म चर्चा में चल रही है। इसके अलावा मौनी रॉय फिल्म गोल्ड को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि वो सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली है।

इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है औऱ फिल्म अगले महीने 15 अगस्त के मौके पर रिलीज की जाएगी। मौनी रॉय उन अभिनेत्रियों से है जो कि छोटो पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करती है और बाद में बड़े पर्दे पर छा जाती है।

मौनी रॉय इससे पहले नागिन सीरीएल में नजर आई थी और सीरीएल काफी बड़ा हिट साबित हुआ था। फिलहाल फिल्म ब्रह्मास्त्र रणबीर कपूर के कारण कुछ ज्यादा ही चर्चा में है..

उनकी हालिया रिलीज फिल्म संजू काफी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म के बाद से संजू ने पहली बार इतनी बड़ी हिट दी है और फिल्म लगातार बेहतर कमाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X