ब्रह्मास्त्र फर्स्ट लुक - रणबीर - आलिया की फिल्म पर फैन्स ने लगाया ठप्पा - ब्लॉकबस्टर
Recommended Video

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कुंभ मेला 2019, प्रयागराज से अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र का लोगो लॉन्च कर दिया है। इस लोगो की पहली झलक देखते ही फैन्स ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है। इसी के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च कर दिया गया। हालांकि ये लुक Animated है लेकिन फिर भी फिलहाल फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
माना जा रहा है कि जल्दी ही फिल्म का टीज़र भी लॉन्च कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, फिल्म का प्लॉट अब लोगों को बहुत ही ज़्यादा दिलचस्प लग रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर का नाम शिवा है और आलिया के किरदार का नाम ईशा है। हालांकि फर्स्ट लुक के साथ ही एक फैन ने झट से इसमें गलती भी ढूंढ निकाली।
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट ने प्रयागराज के एक गूगल मैप के साथ ्#Excited हैशटैग ट्वीट किया था। लेकिन उसी दिन, देश के IAF ऑफिसर, विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान के कब्ज़े में होने की खबर आई थी। इसलिए फैन्स ने आलिया और अमिताभ बच्चन को जमकर लताड़ा कि फिलहाल देश में कोई भी Excited नहीं है।

इस के बाद दोनों ने ही वो ट्वीट डिलीट कर दिया था। अब फिल्म का लोगो लॉन्च महाशिवरात्रि पर संगम के तट से किया गया है। संगम तट, प्रयागराज में फिलहाल कुंभ मेला 2019 की रौनक लगी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











