ब्रह्मास्त्र एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग देने वाली है अयान मुखर्जी की फिल्म!

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बीते शुक्रवार से, यानि की रिलीज से एक हफ्ते पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु कर दी गई है। और तमाम बायकॉट ट्रेंड के बीच भी फिल्म जबरदस्त नंबर्स के साथ आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट की मानें तो ब्रह्मास्त्र प्री- रिलीज कमाई में भूल भुलैया 2 और RRR को पीछे छोड़ने वाली है।

लगभग 400 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में.. 2डी, 3डी और आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज होगी। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं। इनके साथ ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के कैमियो को लेकर जोरदार चर्चा है।

brahmastra-box-office-day-1-advance-booking-ranbir-kapoor-s-film-to-beat-rrr-and-sooryavanshi

फिल्म को दुनियाभर में लगभग 8000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। स्टार स्टूडियो ने कंफर्म किया है कि फिल्म भारत में 5000 स्क्रीन पर रिलीज होगी, जबकि ओवरसीज में 3000 स्क्रीन पर। इसके साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

एडवांस बुकिंग की बात करें तो यदि ब्रह्मास्त्र गुरुवार तक इसी गति को बनाए रखती है, तो यह लॉकडाउन के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली बॉलीवुड फिल्म साबित हो सकती है। अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से फिल्म 22 करोड़ तक की ओपनिंग देगी। फिल्म ने तीन नेशनल चेन्स पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 50,000 से अधिक टिकट बेचे हैं। जबकि कल तक बेचे गए टिकटों की कुल संख्या 65,000 से अधिक हो चुकी है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की ऑन-ग्राउंड बुकिंग कैसी होती है। साल 2022 की बात करें तो, ब्रह्मास्त्र फिल्म भूल भुलैया 2 (6.60 करोड़) के प्री- रिलीज कलेक्शन को आसानी से पार कर जाएगी। इतना ही नहीं, फिल्म के पास अक्षय कुमार की सूर्यवंशी (9.25 करोड़) को पछाड़ने का भी मौका है।

रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार की शाम तक फिल्म ने 5 करोड़ तक के लगभग का कलेक्शन कर लिया है। जबकि अभी फिल्म की रिलीज में 4 दिन बाकी हैं। कोई शक नहीं कि यदि ब्रह्मास्त्र का कंटेंट लोगों को पसंद आता है.. तो ये बॉलीवुड के फ्लॉप फिल्मों की लड़ी को तोड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X