ब्रह्मास्त्र ने पश्चिम बंगाल में किया बड़ा धमाका? पीछे छूट गईं आरआरआर और केजीएफ 2 जैसी फिल्में!
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है और इस फिल्म को लेकर मिले जुले रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। काफी समय से फिल्म को लेकर फैंस इंतजार कर रहे थे और आखिरकार आज, 9 सितंबर को इस फिल्म ने पूरे देश के बड़े पर्दे पर धमाका कर दिया। ये भी गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग जारी थी और लोगों का कहना था कि,
रणबीर कपूर की ये फिल्म का पूर्ण बहिष्कार करना चाहिए। लेकिन इस वक्त जो खबर बॉक्स ऑफिस से सामने आ रही है वो मेकर्स को खुश करने के लिए काफी है।

अगर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने सभी चौंकाया है और पश्चिम बंगाल में इस फिल्म ने धमाका कर दिया है। धमाका ऐसा की साउथ की दो फिल्में आरआरआर और केजीएफ 2 भी पीछे छूट गईं हैं।

ओपनिंग डे स्क्रीन काउंट
बंगाल भर में विशाल ओपनिंग डे स्क्रीन काउंट 'ब्रह्मास्त्र' को देखते हुए, यह निश्चित रूप से बॉक्स ऑफिस पर कुछ बड़ा करने का वादा करता है। स्क्रीन की संख्या भी 'केजीएफ: चैप्टर 2' को पाने में सफल रही संख्याओं को भी पार कर गई है।

ये है आंकड़ा
जानकारी ये भी मिली है कि बंगाल में 'ब्रह्मास्त्र' के लिए अंतिम शो की संख्या 560 है, जबकि यश-स्टारर 'केजीएफ: चैप्टर 2' के बंगाल में 552 शुरुआती शो थे।

'आरआरआर' को पीछे छोड़ दिया है
यहां तक कि रणबीर कपूर की फिल्म ने इस मामले में भी 'आरआरआर' को पीछे छोड़ दिया है। राजामौली की 'आरआरआर' के बंगाल में कथित तौर पर 547 ओपनिंग शो थे। इससे इतना तो तय है कि फिल्म शानदार कलेक्शन करने वाली है।

संतुष्ट नहीं हुए हैं
फिल्म को लेकर जो रिव्यू आ रहे हैं, उसमें इस फिल्म के ग्राफिक्स की सभी ने तारीफ की है, हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर उतना संतुष्ट नहीं हुए हैं।

अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय
रणबीर आलिया स्टारर इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications