ब्रह्मास्त्र ने डिज्नी+हॉटस्टार पर बनाया शानदार रिकॉर्ड, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी ने दिया रिएक्शन

brahmastra-becomes-india-s-most-watched-film-on-disney-hotstar-ranbir-kapoor-and-ayan-mukerji-reacts

Brahmastra: फिल्म ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा जब इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दर्शकों का उत्साह साफ देखा जा सकता था। फिल्म के वीएफएक्स से लेकर स्टारकास्ट तक, सभी की तारीफ हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की। उसके बाद इस एक्शन-एडवेंचर फैंटेसी फिल्म को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है।

ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी यह फिल्म प्रशंसकों को आकर्षित करती रही और भारत में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर पहले दस दिनों में स्ट्रीम किए गए घंटों के आधार पर अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई।

दर्शकों पर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का खूब क्रेज दिखा क्योंकि वे विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर अपनी पसंद की भाषा में इस फिल्म को देख पाए। स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, अयान मुखर्जी और प्राइम फोकस द्वारा निर्मित, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।

गौरव बैनर्जी (हेड - कंटेंट, डिज्नी+ हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क, डिज्नी स्टार) ने कहा, "ब्रह्मास्त्र कई मायनों में गेम चेंजर रहा है। फिल्म ने न केवल दुनिया भर में दिल जीता है, बल्कि डिज़्नी+ हॉटस्टार पर यह अब भी फैन्स की फेवरेट बनी हुई है जो बार बार फिल्म को देख रहें है। फिल्म ने इतिहास रच दिया है और हम दुनिया भर के दर्शकों के लिए इस फिल्म को सफलतापूर्वक ले जाने के लिए उत्साहित हैं।"

एस्ट्रावर्स के पीछे के मास्टरमाइंड निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा, "बॉक्स ऑफिस पर एक सफल पारी के बाद, मैं डिज्नी + हॉटस्टार पर ब्रह्मास्त्र के डिजिटल प्रीमियर की प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित और आभारी हूं। 'ब्रह्मास्त्र' के लिए पूरी टीम ने जो कोशिश की है वह खूब रंग लाई । मैं सभी दर्शकों, हमारे प्रशंसकों और समर्थकों को एस्ट्रावर्स को देखने और एक्सप्लोर करने के लिए धन्यवाद देता हूं।

फिल्म में शिवा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा, "मैं ब्रह्मास्त्र को सिनेमाघरों में और अब डिज्नी+हॉटस्टार पर मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश हूं। यह फिल्म हम सभी के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट थी। खासकर अयान मुखर्जी के लिए, जिन्होंने इस पर एक दशक तक काम किया। ब्रह्मास्त्र की पूरी टीम की ओर से, मैं सभी प्रशंसकों को फिल्म का समर्थन करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X