ब्रह्मास्त्र- अमिताभ बच्चन ने दिखाई रणबीर कपूर की एक झलक, कल होगा पहला पोस्टर रिलीज!
अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग लगातार इसपर बात कर रहे हैं। इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो रणबीर कपूर के फैंस को काफी उत्साहित करने वाला है। इस वक्त सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है।
दरअसल अमिताभ बच्चन ने ब्रह्मास्त्र से अभिनेता रणबीर कपूर के मोशन पोस्टर के रिलीज होने से पहले इसकी एक झलक साझा की है। कुछ दिन पहले ऐलान हुआ था कि रणबीर कपूर का पहला लुक और फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान 15 दिसंबर को होगा।

इसके एक दिन पहले ही अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट सामने आया है। इस मोशन पोस्टर के द्वारा अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर के किरदार की झलक को फैंस के साथ साझा किया है।

पोस्टर के साथ लिखा है
अमिताभ बच्चन ने पोस्टर के साथ लिखा है.. ''ब्रह्मास्त्र को दुनिया के साथ साझा करने की हमारी यात्रा आखिरकार शुरू हो रही है!प्यार .. प्रकाश .. आग .. ब्रह्मास्त्र मोशन पोस्टर कल रिलीज होगा।'' ये पोस्टर काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इसको साझा कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं जो कि काफी शानदार अदाकारा हैँ। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से मेहनत कर रहीं हैं और अंतत हम कह सकते हैं कि फिल्म बनकर तैयार है और काफी जल्दी रिलीज होगी।

कुंभ मेले में प्रमोशन
इस फिल्म का प्रमोशन दोनों ने कुंभ मेले में किया था। ब्रह्मास्त्र में मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

डेट कर रहे हैं
इस फिल्म के सेट पर एक खास बात ये भी हुई है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैँ। ऐसी खबरें सामने आईं थीं कि काफी जल्दी दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैँ।

छिपाया नहीं है
आलिया और रणबीर ने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाया नहीं है बल्कि खुद ही ऐलान कर चुके हैँ। फिलहाल दोनों इस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं क्योंकि फिल्म कई सालों में बनकर तैयार हुई है।


Click it and Unblock the Notifications