ब्रह्मास्त्र 2 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आएंगे नजर- रणबीर आलिया सीधे OUT ?
सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए अमिताभ बच्चन भी चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और फिल्म काफी जल्दी रिलीज होने वाली है। लेकिन इस समय फिल्म से संबंधित एक ऐसी खबर आ रही है जो कि निश्चित ही आपको चौंकाने वाली है। फिल्म ब्रह्मास्त्र से पहले ब्रह्मास्त्र 2 के बारे में खबरें आ रहीं हैं पता चला है कि इस फिल्म में आलिया और रणबीर नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आएंगे।
जी खबरों की मानें तो दूसरे पार्ट के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से संपर्क किया गया है। रियल लाइफ कपल रणवीर और दीपिका अगले साल रिलीज हो रही फिल्म '83' में कपिल देव और रुमी देव के किरदारों में नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट को साइन कर लिया है। हालांकि अभी तक इस खबर का कन्फर्म होना बाकी है।
दीपिका पादुकोण इस समय फिल्म छपाक को लेकर काफी चर्चा में हैं और वो काफी शानदार काम कर रही हैं। फिल्म के ट्रेलर ने सभी को प्रभावित किया है।


Click it and Unblock the Notifications