ब्रैड पिट ने सैफ करीना को दी शादी की शुभकामनाएं

हाल ही में ब्रैड पिट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा "मुझे खुशी है कि वो लोग जल्द शादी कर रहे हैं और मैं उनकी खूबसूरत जिंदगी की कामना करता हूं।" ब्रैड पिट से जब ये पूछा गया कि क्या सैफीना को ब्रैंगीलना (ब्रैड पिट और एंजिलीना जोली) को आपस में कंपेयर किया जा सकता है तो ब्रैड पिट का जवाब था "उन दोनों की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत है। दो लोगों की जोड़ी की तुलना किसी और की जोडी से नहीं की जा सकती इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमारी जोड़ी को उनके जोड़ना ठीक होगा।"
ब्रैड पिट की इस शुभकामना को सुनकर बेबो तो इस वक्त सांतवें आसमान पर होंगी क्योंकि वो हमेशा से ही अपनी शादी को एक नेशनल ईवेंड समझती बता रही हैं। ज्ञात हो कि सैफीना की शादी अगले महीने 17 अक्टूबर को होनी तय हुई है। हालांकि अभी तक सैफ या करीना में से किसी ने भी इस बात पर खुलकर चर्चा नहीं की है लेकिन इसके बावजूद हर तरफ उनकी शादी की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं और पूरी उम्मीद है कि जल्द ही दूल्हा और दुल्हन भी अपनी शादी की खुलकर चर्चा करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications