तो बॉलीवुड के बादशाह से डरता है हॉलीवुड का किंग!

इसे कहते हैं बादशाह की बादशाहत, आप समझ गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता शाहरूख खान की, जिनसे शायद हॉलीवुड किंग ब्रैड पिट भी घबराते हैं। तभी तो उन्होंने शाहरूख की मोस्ट अवेटड फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के चलते अपनी महात्वाकांक्षी फिल्म 'फ्यूरी' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।

 Brad Pitt's 'Fury' to now release in India post Shahrukh Khan's Happy New Year

आपको बता दें कि हॉलीवुड अभिनेता ब्रेड पिट की फिल्म 'फ्यूरी' भारत में 31 अक्टूबर को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि यह फैसला दिवाली के मौसम और शाहरुख खान अभिनीत 'हैप्पी न्यू ईयर' की रिलीज को देखते हुए लिया गया है। विदेशों में 'फ्यूरी' 17 अक्टूबर को रिलीज होगी।

'लवली' सांग की मोहिनी काफी हॉट है...

भारत में 'फ्यूरी' का वितरण फिल्म प्रोडक्शन एवं वितरण कंपनी पीवीआर पिक्चर्स करेगी। पीवीआर पिक्चर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक शर्मा को पूरा यकीन है कि भारत में यह अच्छी कमाई करेगी। हालांकि, यह दुनियाभर में 17 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और भारत में वह समय परिवार को दिया जाने वाला समय होता है। दिवाली को देखते हुए हमने जानबूझकर रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी है।"

'फ्यूरी' में अभिनेत्री शिया लैबेऑफ भी हैं। इसे कहते हैं वाकई में मार्केटिंग स्ट्रेटजी और अभिनेता की लोकप्रियता, जिसे ब्रैड पिट जैसे महान अभिनेता भी समझते है। मालूम हो कि फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह है। फिल्म भारत में 24 अक्टूबर को रिलीज होगी।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/_JZoNFH60lo?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X