जोली से अलगाव के बाद ब्रैड पिट ले रहे हैं थेरेपी

एंजेलीना से अलग होने के बाद ब्रैड पिट शराब की लत के शिकार हो गए थे। इसके लिए ब्रैड पिट थेरेपी ले रहे हैं।

By Bbc Hindi
ब्रेड पिट, एंजेलीना जोली
Reuters
ब्रेड पिट, एंजेलीना जोली

हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट ने कहा है कि एंजेलीना जोली से तलाक़ के बाद वो भावनात्मक स्तर पर इतनी बुरी तरह से टूट गए हैं कि उन्हें थेरेपी का सहारा लेना पड़ रहा है.

पिट ने ये भी कहा कि अलगाव के बाद वो बहुत ज़्यादा शराब पीने लगे थे, लेकिन अब उन्होंने शराब छोड़ दी है.

ब्रैड पिट ने बेटे को 'थप्पड़' नहीं मारा था

जोली और ब्रैड पिट को किया 'अलग'

जीक्यू स्टाइल मैग्ज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने पहली बार जोली से अपने अलगाव के बारे में बात की है.

ब्रेड पिट
Getty Images
ब्रेड पिट

उन्होंने कहा, "मैंने थेरेपी का सहारा लेना शुरू कर दिया है. मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं. जोली से अलग होने के बाद मैं बाकी लोगों से बिलकुल कट गया था, लेकिन अब भावनाओं पर बेहतर तरीक़े से काबू कर सकता हूं."

एंजेलीना जोली ने सितंबर 2016 में ऐलान किया था कि वो ब्रैड पिट से तलाक लेंगी. दोनों 2004 से साथ में रह रहे थे और 2014 में इस जोड़े ने शादी कर ली.

अलगाव के बाद बच्चों की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच तीखी क़ानूनी लड़ाई भी चली और इस दौरान ब्रैड पिट पर बच्चों से बुरे बर्ताव के आरोप भी लगे.

हालांकि बाद में उन्हें दोष मुक्त क़रार दे दिया गया.

पिट ने बताया कि एंजेलीना से अलग होने के बाद उन्होंने व्यस्त रहने के लिए अब कला का सहारा लेना शुरू कर दिया है और क्ले, प्लास्टर, रबर और लकड़ी की कलाकृतियां बनाने लगे.

ब्रैड पिट के मुताबिक़ फ़िल्में अब उनके लिए ज़्यादा अहम नहीं रहीं. वो कहते हैं कि पिता बनने के बाद उन्होंने फ़िल्मों पर ध्यान देना वैसे ही कम कर दिया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X