..................... Filmmaker BR Chopra dies at 95 | बी.आर. चोपड़ा नहीं रहे - Hindi Filmibeat

बी.आर. चोपड़ा नहीं रहे

By Staff

बॉलीवुड के महान फिल्म निर्माता बी. आर. चोपड़ा का आज बुधवार को निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे और पिछले काफी अर्से से बीमार थे। यह जानकारी पारिवारिक सूत्रों ने दी।

चोपड़ा ने सुबह 8.15 बजे जुहू स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शाम 4.30 बजे किया जाएगा।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित चोपड़ा ने 'नया दौर', 'गुमराह', 'हमराज', 'धुंध', 'इंसाफ का तराजू', और 'निकाह' जैसी कामयाब फिल्में बनाईं। हाल में उन्‍होंने फिल्‍म 'बाबुल' और 'बांगबा' बनाई थ‍ी।

गौरतलब हो कि उन्‍होंने दूरदर्शन पर महाभारत धारावाहिक बनाया था, जिसने दूरदर्शन पर पौराणिक धारावाहिको की शुरूआत की थी

उनके परिवार में फिल्म निर्माता पुत्र रवि चोपड़ा और दो पुत्रियां शशि और नीना हैं।

महान फ़िल्मकार

'नया दौर' जैसी फ़िल्म बीआर चोपड़ा की देन है. बीआर चोपड़ा के नाम से मशहूर बलदेव राज चोपड़ा का जन्म 22 अप्रैल 1914 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था.

उन्होंने लाहौर विश्विवद्यालय से अंग्रेज़ी साहित्य में एमए किया था. उन्होंने अपना करियर फ़िल्म पत्रकार के रूप में शुरू किया था. वर्ष 1955 में बीआर चोपड़ा ने अपने फ़िल्म निर्माण कंपनी बीआर फ़िल्म्स बनाई. इस बैनर की ओर से उन्होंने 'नया दौर' बनाई.

बीआर चोपड़ा ने विधवा पुनर्विवाह और वेश्यावृत्ति जैसी सामाजिक समस्या को अपनी फ़िल्मों का विषय बनाया. उनकी ज़्यादातर फ़िल्में किसी न किसी सामाजिक मुद्दे पर आधारित थी.

फ़िल्म जगत में दिए गए उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें फ़िल्मों का सबसे बड़े सम्मान 'दादा साहब फाल्के' से सम्मानित किया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X