महिला की पेंटिंग के साथ अश्लील हरकत कर रहा था शख्स, वीडियो देख भड़कीं भूमि पेडनेकर
Bhumi Pednekar on Woman Painting: दम लगा के हइशा जैसी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इस वक्त गुस्से में हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें महिलाएं तो छोड़िए, महिलाओं के पोस्टर के साथ अश्लील हरकत की जा रही थी।

इस वीडियो के सामने आते ही भूमि पेडनेकर भड़क गईं और कुछ ऐसा कह डाला जो कि जानने लायक है। इस वीडियो की बात करें तो इसमें एक वॉल पेंटिंग नजर आ रही है जिसमें महिला बनी हुई है। इस तस्वीर के साथ कुछ लोग अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। ये सब देखकर अभिनेत्री का खून खौल गया है और उन्होंने चुप्पी तोड़ दी है।
क्या बोलीं भूमि?
अभिनेत्री इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की सोच पर काफी आगबबूला हैं। आप देखेंगे कि दीवार पर छपी इस पेंटिंग में बन महिला के प्राइवेट पार्ट पर एक लड़का हाथ लगा रहा है। भूमि पेडनेकर ने समाज और महिलाओं के लिए इस सोच को "खतरनाक" बताया है। उनका कहना है कि ये समाज ये एक बहुत गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। इसके अलावा मासूम बच्चों के साथ लगातार हो रही हैवानियत को लेकर भूमि ने चिंता जताई है।
वर्कफ्रंट
भूमि पेडनेकर एक कमाल की अदाकारा हैं और कई शानदार फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। इस वक्त वो एक वेब सीरीज को लेकर बिजी हैं जिसका नाम 'दलाल' है। देखने वाली बात होगी कि इस वेब सीरीज से वो कैसा धमाका करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
