#BoycottToofaan: फरहान अख्तर की तूफान रिलीज से पहले विवादों में- लव जिहाद को प्रमोट करने का आरोप
फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर की फिल्म तूफान पिछले कुछ समय से रिलीज को लेकर चर्चा में थीं। लेकिन आज अचानक ट्विटर पर तूफान के बहिष्कार की बातें उठने लगी। देखते ही देखते ट्विटर पर बॉयकॉट तूफान #BoycottToofaan हैशटैग ट्रेंड करने लगा। कुछ यूजर ने फिल्म न देखने की अपील की और ट्रोलर्स ने फरहान अख्तर को भी खूब खरी खोटी सुनाई।
दरअसल फिल्म तूफन में फरहान अख्तर एक बॉक्सर अजीज अली की भूमिका में हैं। उनकी पत्नी के रोल में मृणाल ठाकुर हैं जो कि पूजा शाह का किरदार निभा रही हैं। पूजा और अलीज की लव स्टोरी और शादी को लेकर ही लोगों ने आपत्ति की। इसे अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने, लव जिहाद को प्रमोट करने और कल्चर को बर्बाद करने वाली फिल्म बताया।

ढेर सारे यूजर्स ने ऐसे कमेंट्स किए और फरहान अख्तर के साथ साथ फिल्म तूफान की आलोचना की। साथ ही फरहान अख्तर के नागरिक कानून सीएए का विरोध करने को लेकर भी कुछ यूजर्स ने कहा कि अब ये हमारा समय है, इसकी तूफान को आंधी में उड़ा दो।
प्रतीक घनश्याम ठाकुर नाम के यूजर ने लिखा ये फिल्म बकवास, एक्टर बकवास, इनके विचार बकवास और बॉलीवुड बकवास, मेरी सभी से गुजारिश है कि लोग इस फिल्म को न देखें व इसका बहिष्कार करें।
वहीं एक अन्य यूजर्स द्वारा लिखा गया, याद है दोस्तों फरहान अख्तर ने सीएए का विरोध किया था, अब हमारी बारी है इसकी तूफान को आंधी में उड़ा दो। इस तरह के ढेरों यूजर्स ने पोस्ट शेयर किए। बता दें 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर तूफान रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











