तापसी की फिल्म थप्पड़ पर #BoycottThappad की मांग, पीएम मोदी का अपमान करने की सजा !
तापसी पन्नू की थप्पड़ शुक्रवार को सिनेमाघर में रिलीज हुई। फिल्म को बेहतरीन रिव्यू मिले हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक नई जंग शुरू हो गई है। अनुभन सिन्हा के डायरेक्शन में बनी थप्पड़ को लेकर सोशल मीडिया पर बॅायकाट थप्पड़ की मांग उठ रही है।
इतना ही नहीं यूजर्स बैक टू बैक इसे लेकर ट्टीट कर रहे हैं। इसी के साथ #BoycottThappad ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की नागरिकता संसोधन अधिनियम के विरोध में निकली रैली में भागीदारी के साथ पीएम मोदी का अपमान बताया जा रहा है।

इस रैली में तापसी पन्नू के साथ दिया मिर्जा ने भी भाग लिया था। यूजर्स ने कहा कि तापसी और अनुभन सिन्हा ने देश के प्रधानमंत्री और अमित शाह का अपमान किया है। इस वजह से ये फिल्म नहीं देखनी चाहिए।
हाल ही में IANS को दिए गइ इंटरव्यू में तापसी ने कहा कि मैंने सीएए पर अपने विचार व्यक्त नहीं किए थे। जामिया में जो हुआ मुझे बहुत दुख हुआ। हमारे स्टूडेंट मुश्किल में थे। फिलहाल चलिए जानते हैं कि लोगों ने तापसी को लेकर क्या हंगामा मचाया है..


Click it and Unblock the Notifications