ट्विटर पर उठी शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' को बायकॉट करने की मांग, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप!
शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म जर्सी को लेकर लंबे समय से इंतजार था जो कि आज पूरा हो गया है। फिल्म कबीर सिंह के हिट होते ही शाहिद ने इस फिल्म का ऐलान किया था। लेकिन इस फिल्म को लेकर कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो कि मेकर्स और शाहिद कपूर दोनों को काफी बुरा लगने वाला है। गौरतलब है कि जर्सी आज सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार #BoycottJersey और #BoycottBollywood ट्विटर पर सुबह से ही ट्रेंड कर रहा है। इसके पीछे जो कारण वो और भी ज्यादा चौकाने वाला है।

ट्विटर यूजर्स का कहना है कि एक आईफा अवॉर्ड्स में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अपमान करने वाले शाहिद कपूर ही थे। जी हां, ये तो सभी जानते हैं कि किसी भी तरह के अवॉर्ड शो में कॉमेडी के लिए जोक्स मारे जाते हैं।

अवॉर्ड मिलना था
इस शो के दौरान सुशांत को अवॉर्ड मिलना था और शाहरुख खान के साथ मिलकर शाहिद कपूर ने उनके साथ जमकर मस्ती की थी। फिलहाल यूजर ने किस तरह के कमेंट किए हैं उसपर नजर डालते हैं।

फिल्म को सुपर फ्लॉप बनाएं
एक यूजर जिनका नाम Kizie है वो लिखते हैं, ''IIFA अवॉर्ड्स में शाहिद कपूर ने की सुशांत सिंह राजपूत की बेइज्जती की थी। कृपया हमारी एकता दिखाएं और उनकी फिल्म को सुपर फ्लॉप बनाएं। सुशांत ए बॉय नेक्स्ट डोर #BoycottJersey #BoycottBollywood.''

आई एम सॉरी सुशांत
इसके अलावा एक राज नाम के यूजर ने लिखा है, ''#BoycottBollywood आई एम सॉरी सुशांत। जब आपके साथ यह हुआ तब हम वहां नहीं थे। लेकिन हम अब इसकी भरपाई करेंगे। कभी मत भूलना और कभी माफ नहीं करना। लोग #BoycottJersey.''

आज मैं गर्व महसूस कर रहा हूं
गेरी जी ने लिखा, ''आज मैं गर्व महसूस कर रहा हूं क्योंकि आज 22/04/2022 सबसे बड़ी फ्लॉप मूवी जर्सी यार मैं सोच रहा हूं की बाहुबली का रीमेक में कौन आएगा आप लोग बतायें आ रहा हूं #BoycottJersey #BoycottBollywood''.

फैंस काफी एक्साइटेड हैं
इस तरह से उनकी फिल्म को ट्रोल किया जा रहा है और लोगों से ना देखने की अपील की जा रही है। शाहिद कपूर की ये फिल्म साउथ की एक रीमेक है और इसको लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications











