Boycott शाहरुख खान ट्विटर पर हुआ ट्रेंड, पाकिस्तान PM इमरान खान संग तस्वीर देख भड़के लोग

,

सोशल मीडिया पर आए दिन स्टार्स छाए रहते हैं। कई बार बॉलीवुड सितारों को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है तो कुछ उनका साथ भी देते हैं और खुलकर सोशल मीडिया पर सपोर्ट करते हैं। ठीक इसी तरह, शाहरुख खान गुरुवार को ट्विटर पर ट्रोलर्स के हत्थे चले। ट्विटर पर बॉयकट शाहरुख खान (#BoycottShahRukhKhan) और पठान जैसे हैशटैग ट्रेंड हुए। वहीं #SiwaySRK, SRK PRIDE OF INDIA भी ट्रेंड हुआ।

शाहरुख खान के बहिष्कार की मांग का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा है। इसी वजह से कुछ ट्रोलर्स ने किंग खान की फिल्मों और उनका बहिष्कार करने की मांग की। हुआ यूं कि, शाहरुख खान की एक पुरानी तस्वीर अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इस तस्वीर में वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ नजर आ रहे हैं। इसी तस्वीर को देख यूजर्स भड़क गए और बॉयकट की मांग करने लगे।

Shah Rukh Khan

इसी गुस्से में यूजर्स ने शाहरुख खान की पठान को भी घसीटा और मांग की इस फिल्म को न देखने और न रिलीज करने की। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के समर्थन में उनके चाहने वाले भी आए और शाहरुख खान पर गर्व है, ये हैशटैग ट्रेंड करवाया।

 शाहरुख खान ने साधी चुप्पी

शाहरुख खान ने साधी चुप्पी

शाहरुख खान ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साधना सही समझा। फिलहाल शाहरुख खान ने इमरान खान के साथ वाली पुरानी तस्वीर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही ट्रोलर्स को सफाई।

अफगानिस्तान-तालिबान विवाद

अफगानिस्तान-तालिबान विवाद

हाल में ही खबरें आई थीं कि पाकिस्तान तालिबान की मदद कर रहा है। एक इंटरव्यू में तो इमरान खान ने तालिबान की मदद की सभी से अपील तक कर डाली। इस रुख के बाद भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और भारतवासी इस वजह से खासा गुस्से में हैं। इस बीच शाहरुख खान की फोटो इमरान खान साथ देख ट्रोलर्स शाहरुख खान को ट्रोल करने लगे।

#WeLoveShahRukhKhan

#WeLoveShahRukhKhan

शाहरुख खान के फैंस भी इस बहस में कूदे। उन्होंने किंग खान का साथ दिया। उन्होंने कहा कि वह सभी शाहरुख खान से प्यार करते हैं और ये तस्वीर काफी पुरानी है जिसे बेवजह गलत समय पर निकाल कर भड़ास निकाली जा रही है।

शाहरुख खान ओटीटी डेब्यू पर सलमान खान

शाहरुख खान ओटीटी डेब्यू पर सलमान खान

शाहरुख खान के ओटीटी डेब्यू को लेकर इन दिनों कई खबरें आ रही हैं। आज शाहरुख खान के ट्रोल होने के बीच सलमान खान ने एक पोस्ट किया और उन्होंने शाहरुख खान के वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि स्वागत नहीं करोगे शाहरुख खान का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X