'दबंग' को बॉयकाट करो : शोभा डे

हैरान हो गए ना हम भी हो गए थे, दरअसल सलमान के विवादास्पद बयान मचे कोहराम पर लेखिका शोभा डे ने टि्वटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सलमान को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, आखिर वो कैसे इस तरह की बात करते हुए पाकिस्तान का पक्ष ले सकते हैं, मैं उनका पुरजोर से विरोध करती हूं और लोगों से अपील करती हूं कि वो सलमान की फिल्म 'दबंग' का विरोध करें।
गौरतलब है कि सलमान ने 2008 में हुए ताज होटल पर हुए हमले पर एक इंटरव्यू में यह कह दिया कि '26/11 हमले को लेकर बहुत हाय-तौबा मच रही है क्योंकि इसमें अमीरों को निशाना बनाया गया था। फिलहाल हो हल्ला मचने के बाद सलमान ने टि्वटर के जरिये लोगों से लिखित माफी मांग ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











