Boycott Pathaan- शाहरुख खान की फिल्म को लेकर अब उठी बायकॉट की मांग, ट्वीट्स वायरल!

pathaan

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान के टीजर के रिलीज होने के साथ साथ इसको लेकर Buzz शुरु हो चुका है। फैंस सोशल मीडिया पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसके साथ साथ कुछ ऐसा भी सामने आ रहा है जो कि मेकर्स और शाहरुख खान के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाला है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से ये ट्रेंड चल रहा है कि बॉलीवुड की हर फिल्म को बायकॉट करना है, भले ही उसमें बायकॉट करने जैसा कुछ या नहीं।

इस वक्त ये समस्या शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर भी सामने आई है। आज ट्विटर हैशटैग बायकॉट पठान (#BoycottPathaan) ट्रेंड कर रहा है और यूजर्स का कहना है कि इस फिल्म को बायकॉट करके फ्लॉप करवाना है। हालांकि शाहरुख खान के फैंस लगातार इस फिल्म के बचाव में कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या कह रहे हैं यूजर्स-

एक यूजर ने लिखा, ''तैयार हो जाओ सनातनियो, पाजामे वाला पठान आ रहा है। तैयार हो न इसका स्वागत महाफ्लॉप के साथ करने के लिए।'' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है, ''संघर्ष निरंतर जारी है, अब पठान की बारी है'' एक ने लिखा,

''बॉलीवुड नेक्सस धीमा जहर है और यह नेक्सस हमारे समाज और देश को तबाह कर रहा है इस बॉलीवुड को किसी भी तरह से समर्थन नहीं करते। आइए इस काली दुनिया का पूरी तरह से बहिष्कार करें...हमेशा के लिए।'' एक ने लिखा, ''कभी माफ मत करो रास्ता कभी मत भूलना @दीपिका पादुकोण.. देशद्रोही और हिंदू विरोधी के साथ खड़ी थी जिन्होंने सीएए का विरोध किया।''

हालांकि शाहरुख खान के फैंस का कहना है कि वो इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना देंगे और हर कीमत पर देखेंगे। शाहरुख खान काफी लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं और लगातार कई शानदार फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X