..................... बेशरम रंग के आते ही Boycott Pathaan होने लगा ट्रेंड, यहां जानें किस बात को लेकर मचा है बवाल! Boycott Pathaan is trending after Besharam Rang song released, because the colour of Deepika's bikini is bhagwa - Hindi Filmibeat

बेशरम रंग के आते ही Boycott Pathaan होने लगा ट्रेंड, यहां जानें किस बात को लेकर मचा है बवाल!

boycott-pathaan-is-trending-after-besharam-rang-released-because-colour-of-deepika-bikini-is-bhagwa

Recommended Video

Besharam Rang Troll: Deepika Padukone के Dance का उड़ा मजाक, Copy है Shahrukh का गाना, Memes Viral

Pathaan: बीते दिन फिल्म पठान का पहला गाना "बेशरम रंग" रिलीज किया गया। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए इस गाने को लेकर जहां फैंस बेहद उत्साहित हैं, वहीं एक खास वर्ग गाने को लेकर काफी खफा हैं और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। जी हां, शाहरुख ख़ान की ये फिल्म एक बार फिर से सोशल मीडिया यूज़र्स के निशाने पर आ गई है।

"बेशरम रंग" आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फ़िल्म के बहिष्कार की मांग भी उठने लगी। क्यों.. क्योंकि गाने में एक जगह दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। लोगों का कहना है कि दीपिका के कपड़ों का रंग भगवा है और गाने का नाम है "बेशर्म रंग"। भगवा रंग को अक्सर हिंदू धर्म से जोड़ा जाता है, लिहाजा, कुछ ने इसे हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।

एक यूज़र ने लिखा, "बॉलीवुड की फ़िल्म पठान, जेएनयू गैंग की सदस्य दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ ख़ान, दीपिका के कपड़ों का रंग है भगवा और गाने का नाम है बेशर्म रंग. इसीलिए मैं फ़िल्म का बहिष्कार करता हूं।"

बीजेपी कार्यकर्ता अरुण यादव ने भी लिखा कि भगवा रंग की पोशाक पहनाई और गाने का नाम बेशर्म रंग रख दिया। बॉलीवुड जानबूझकर हिंदू धर्म के पवित्र रंग का मज़ाक बना रहा है।

वहीं, कुछ लोग इस गाने को अश्लील मान रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा है कि बेशर्म रंग गाना देखकर लगा कि दीपिका इससे बेहतर कर सकती थीं। डांस मूव के नाम पर दीपिका गाने में जो कर रही हैं वो अच्छा नहीं है। दीपिका ने पहले भी कई फ़िल्मों में डांस किया है, जिनमें उन्होंने कम कपड़े भी पहने हैं और वो सुंदर लगी हैं। लेकिन पठान में जो उन्होंने किया वो अश्लील है।

बहरहाल, शाहरुख ख़ान फ़िल्म पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। पठान अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X