बदला अक्षय कुमार की फिल्म का नाम, फिर भी ट्रेंड हो रहा 'बायकॉट लक्ष्मी'- जानें क्या है कारण
अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम का नाम बदलकर लक्ष्मी कर दिया गया है। लेकिन फिर भी फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी खत्म नहीं हुई है। फिल्म के नाम पर लोग आपत्ति जता रहे हैं और फिल्म को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं। बता दें, फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ 4 दिन रह गए हैं। इधर ट्विटर पर 'बैन लक्ष्मी मूवी' ट्रेंड किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि इस फिल्म के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, कुछ इस फिल्म के नाम को देवी लक्ष्मी के जोड़कर आपत्ति जता रहे हैं।

'लक्ष्मी बम' तमिल फिल्म 'कंचना' का हिंदी रीमेक है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ऑरिजनल फिल्म में हीरो के किरदार का नाम राघव था तो इस फिल्म में वह आसिफ कैसे हो गया जबकि हिरोइन के किरदार का नाम प्रिया ही रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications