सुशांत केस के बीच, सलमान खान के साथ अब शाहरुख, आमिर खान भी ट्रोल- सोशल मीडिया पर हंगामा
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के में करण जौहर के बाद लगातार सलमान खान पर निशाना साधा जा रहा है। अफवाहों में है कि सलमान खान ने सुशांत को अपने प्रोडक्शन हाउस से बैन कर दिया था। जिसके बाद सुशांत के फैंस करण जौहर और सलमान खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन सबने मिलकर सुशांत को परेशान किया है, जिस वजह से वो डिप्रेशन में थे।
वहीं, अब सलमान के साथ शाहरुख खान और आमिर खान को ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर एक ओर जहां #BoycottKhans ट्रेंड कर रहा है.. वहीं, दूसरी ओर #WeLoveYouSalmanKhan के साथ फैंस सपोर्ट में भी उतर आए हैं। सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है।

हालांकि, इस बीच सलमान खान ने ट्विट किया और लिखा- "मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वे सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहें और गलत भाषा का इस्तेमाल न करें। आप उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बनें क्योंकि किसी अपने के चले जाने का दर्द बहुत ज्यादा होता है।"
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











