सीता का रोल करीना कपूर खान को देने पर ट्रोलर्स ने मचाया बवाल, कहा- कंगना रनौत ही बने मां सीता
ट्विटर पर #BoycottKareenaKhan ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटेग पर ढेर सारे हेटर्स ने करीना कपूर खान को लेकर ट्रोल किया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर करीना कपूर ने ऐसा क्या कर दिया कि ट्विटर पर उन्हें बहिष्कार करने की मांग की जा रही है।
दरअसल हाल में ही खबरें आई थीं कि बाहुबली लेखक केवी विजेंद्र प्रसाद की आने वाली फिल्म सीता द इनकारनेशन फिल्म को लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के ऐलान के बाद करीना कपूर का नाम सबसे ज्यादा लिया जाने लगा। खबरें थी कि मेकर्स ने करीना कपूर को सीता रोल के लिए अप्रोज किया है।

इसके बाद खबरें सामने आई कि करीना कपूर ने सीता रोल के लिए 12 करोड़ रुपये की फीस मांगी है। करीना कपूर की इस फीस को सुनकर फैंस के होश उड़ गए थे। अब इन्हीं खबरों के आधार पर करीना कपूर को ट्रोल किया जा रहा है।
लेकिन हैरानी की बात ये है कि करीना कपूर व मेकर्स की ओर से 12 करोड़ रुपये की फीस मांगने व करीना को इस रोल के लिए अप्रोच करने जैसी कोई आधिकारिक खबर अभी सामने ही नहीं आई है।

राइटर ने किया करीना के नाम से इंकार
हाल में ही एक वेबसाइट में छापा गया था कि लेखक केवी विजेंद्र प्रसाद ने करीना कपूर के सीता रोल ऑफर होने को लेकर साफ इंकार किया। उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया था।

क्या बेवजह किया जा रहा ट्रोल
करीना कपूर खान को सीता के रोल व फीस की अफवाहों के आधार पर ही ट्रोल किया जा रहा है। यहां ट्रोलर्स ने हिंदू मुस्लिम एंगल को जोड़ा तो कुछ ने सीता व करीनाकी स्मोक करते हुए फोटो शेयर करके भी कमेंट किए।

विरोध की धमकी
कुछ यूजर ने तो धमकी तक दी कि अगर करीना कपूर खान को सीता रोल के लिए अप्रोच किया गया तो वह विरोध प्रदर्शन करें। ऐसा करने से हिंदुओं की भावनाएं आहात होंगी।

सीता के लिए सिर्फ कंगना रनौत
ढेर सारे यूजर्स ने करीना कपूर के बहिष्कार के साथ ही कंगना रनौत को सीता बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के लिए कंगना रनौत हमेशा खड़ी रही हैं और वहीं इस रोल को डिजर्व करती हैं।

तैमूर की मां और सैफ की बीवी कैसे सीता बन सकती है
इस तरह के ढेर सारे बेतुके ट्वीट्स भी इस हैशटैग पर देखने को मिले। हेटर्स ने कहा कि तैमूर की मां और सैफ की बीवी कैसे मां सीता का रोल कर सकती हैं।

ट्विटर पर मचा बवाल
ट्विटर पर#BoycottKareenaKhan ट्रेंड कर रहा है। इस पर कंगना और करीना को लेकर बवाल मचता नजर आया है।


Click it and Unblock the Notifications











