Boycott Fukrey 3- सेना का मजाक बनाना ऋचा चड्ढा को पड़ा मंहगा, फुकरे 3 को बायकॉट करने की मांग!

fukrey 3

Boycott Fukrey 3 Trending- ऋचा चड्ढा बीते दिन से खबरों का हिस्सा हैं और बुरी तरह से ट्रोल की जा रहीं हैं। दरअसल उन्होने एक विवादिक ट्वीट किया था जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई है। बता दें कि उन्होने जो ट्वीट किया था उसको भारतीय सेना का अपमान बताया गया है। दरअसल ऋचा चड्ढा ने गलवान संघर्ष पर एक ट्वीट पोस्ट किया था। सभी जानते हैं कि गलवान में कई भारतीय जवान शहीद हुए और उन्होने शहीदों का मजाक बनाते पाया गया है।

ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट के बाद खुद सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी रिएक्ट किया और उनके इस ट्वीट की आलोचना की। अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा सामने आया है जिससे ऋचा चड्ढा के लिए मुसीबतें खड़ी हो गईं हैं।

दरअसल लोगों ने उनकी फिल्म फुकरे 3 को बायकॉट करने की मांग कर दी है। जी हां, फिल्म काफी समय से चर्चा में थी और यूजर्स अब इस फिल्म को ना देखने के लिए गुजारिश कर रहे हैं।

 भोली पंजाबन का किरदार निभाती हैं

भोली पंजाबन का किरदार निभाती हैं

ऋचा चड्ढा इस फिल्म में भोली पंजाबन का किरदार निभाती हैं और उनको काफी पसंद किया जाता है। ऋचा चड्ढा के साथ साथ फिल्म को लेकर अली फजल को भी ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''हम डी ग्रेड एक्टर्स की फिल्में नहीं देखते हैं, बायकॉट फुकरे 3.''

एक यूजर ने लिखा

एक यूजर ने लिखा

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है, ''यह समय है कि आप अपनी फ्लॉप फिल्म का लुत्फ उठाएं, यह समय है कि आप अपने फ्लॉप अभिनय से सन्यास लें।'' एक यूजर का कहना था, ''मैने तो पहली वाली भी दोनों नहीं देखी'' इस तरह से ऋचा चड्ढा लोगों के निशाने पर हैँ।

माफी मांग ली थी

माफी मांग ली थी

हालांकि ऋचा चड्ढा ने इस ट्वीट के बाद माफी मांग ली थी। ऋचा चड्ढा को लेकर मशहूर है कि वो फिल्मों से ज्यादा किसी ना किसी विवाद को लेकर खबरों में रहती हैं और अपनी बात सोशल मीडिया पर रखती नजर आती रहती हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

हालांकि कई बार उनसे लोग किसी तरह से सहमत नहीं होते हैं। वर्कफ्रंट पर वो फिल्म फुकरे 3 को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में अभिनेता अली फजल, वरुण शर्मा और पुलकुत सम्राट के साथ नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X