ब्रह्मास्त्र बॉयकॉट हो रहा है ट्रेंड: फिल्म के इस सीन में मंदिर में जूते पहन कर पहुंचे रणबीर कपूर
बॉलीवुड में फिल्में रिलीज़ बाद में होती हैं लेकिन उससे पहले ही ढेरों कंट्रोवर्सी से घिर जाती हैं। कल ही रणबीर कपूर - आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है और अयान मुखर्जी की इस फिल्म का ट्रेलर फैन्स को काफी पसंद आया था। लेकिन अब आज सुबह से ही ट्विटर पर बॉयकॉट ब्रह्मास्त्र ट्रेंड हो रहा है।
कुछ दर्शकों ने लिखा कि ब्रह्मास्त्र के ज़रिए बॉलीवुड एक बार फिर से हिंदू धर्म पर प्रहार कर रहा है। फिल्म के एक सीन में रणबीर कपूर, काली माता के मंदिर की घंटी बजाते दिख रहे हैं और उन्होंने जूते पहन रखे हैं।

गौरतलब है कि जैसे ही एक दर्शक ने इस ओर सबका ध्यान खींचा, तुरंत ही ब्रह्मास्त्र को बॉयकॉट करने की ठान ली गई और तब से ये हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। इससे पहले, ट्रेलर के रिलीज़ के साथ ही शिवा बनेगा सिकंदर की लाईन पर भी लोगों ने आपत्ति जताई थी। वहीं कुछ लोगों ने सीधा बॉलीवुड को उर्दूवुड का नाम दे दिया था। हालांकि, एक वायरल वीडियो में ये साफ दिखाई दे रहा है कि इस सीन में रणबीर कपूर दशहरा महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं। जिससे कि ये माना जा सकता है कि शायद ये सीन किसी पंडाल का है।
Why he Is entering Temple with shoes #BoycottBrahmastra pic.twitter.com/YJGyauTD1z
— Shashikanth Reddy (@Shashi26214076) June 15, 2022
हालांकि रणबीर कपूर की फिल्म पहली ऐसी फिल्म नहीं है जो धर्म के चक्कर में विवादों में पड़ गई हो। इसके पहले भी कई फिल्में धर्म के चलते विवादों में फंस चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











