मांग में सिंदूर भरकर फरार हो गया लड़का, वायरल ऑरकेस्ट्रा गर्ल का छलका दर्द, Video!

Viral orchestra girl said her husband ran away- हाल ही में बिहार से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ऑरकेस्ट्रा डांसर के साथ एक शख्स ने शादी कर ली थी। जी हां, किसी समारोह के दौरान एक महिला जो कि डांसर है वो डांस कर रही थी कि तभी एक लड़का स्टेज पर आता है।
इस लड़के के द्वारा उस लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया जाता है। वीडियो के सामने आते ही ये पूरे देश में आग की तरह वायरल हो गया और अब फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक वही लड़की नजर आ रही है और उसका कहना है कि वो शख्स अब फरार है।
लड़के का नाम गुलशन है
इस वीडियो के सामने आने के बाद पता चला है कि लड़के का नाम गुलशन है और वो मांग में सिंदूर भरने वाली रात से ही गायब है। इस डांसर लड़की ने वीडियो काफी कुछ कह डाला है।
लड़की का कहना है, ''गुलशन के बारे में हमे भी नहीं पता। हम लोग का दो तीन दिन बहुत अच्छे से बात हुआ और फिर वो फोन बंद कर चुका है। उसके बाद से हमें पता ही नहीं है कि कहां है वो। हम बस इतना ही चाहते हैं कि अगर आप लोग चाहते हैं कि हम गुलशन के साथ रह लें तो आप देख सकते हैं कि उसकी वजह से कैसा हाल हो गया।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वायरल हो रहे वीडियो में लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, ''वही मैं सोचूं कि इस कलयुग में इतने अच्छे मर्द कहां से आ गए। एक ने लिखा, गुलशन की दारू उतर गई होगी।'' एक ने लिखा, ''बहन उसके घर पे चली जाओ।'' एक ने लिखा, ''शादी कर ली थी तो क्या प्रॉबलम है।''
एक ने लिखा, ''फूल जैसा चेहरा मुरझा गया है सिंदूर टिका के कौन भाग जाता है भाई।'' एक ने लिखा, ''गुलशन के घरवाले ने गुलशन की दारू उतार दी हैं इसलिए अब गुलशन तड़ीपार है।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











