साइकिल लेकर मुंबई मेट्रो में घुसा लड़का, अश्लील और किसिंग वीडियो के बीच हुआ नया कारनामा

Cycle in Metro- दिल्ली मेट्रो अपनी अजीबो गरीब एक्टिविटी के लिए जानी जाती है लेकिन इस वक्त मुंबई मेट्रो की चर्चा ज्यादा हो रही है। इस बार किसिंग वीडियो सामने नहीं आया है बल्कि एक अलग कारनामा हुआ है।
मुंबई मेट्रो में एक शख्स को साइकिल के साथ देखा गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद धमाका हो गया है और लोग हैरान हैं। ये लड़का पहले तो अपना साइकिल के साथ टिकट काउंटर पर जाता है फिर एलिवेटर पर खड़े होकर मेट्रो के अंदर पहुंच जाता है।
हालांकि इस दौरान उसने अपनी साइकिल नहीं छोड़ी। कोई लगातार उसका वीडियो शूट कर रहा था। अपने स्टेशन आने के बाद लड़का साइकिल समेत उतरा और प्लेटफॉर्म पर ही साइकिल पर बैठकर निकल गया। इस लड़के ने खुद ही इस वीडियो को शूट किया है।
इस वीडियो को साझा करते हुए लड़के ने लिखा, ''मुंबई की हलचल भरी सड़कों पर साइकिल चलाना और इसे मेट्रो की सवारी के साथ जोड़ना एक रोमांचक अनुभव है! शहर के ट्रैफिक को नेविगेट करना एक अनोखा साहसिक कार्य है।''
इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने अधूरी जानकारी के लिए लड़के को लताड़ लगाई है। यूजर ने लिखा, ''अधूरी जानकारी खतरनाक है दोस्त! इसकी अनुमति केवल मेट्रो लाइन 2ए और 7 पर है।'' एक ने लिखा, ''भाई परिवहन के लिए एक परिवहन वाहन को एक परिवहन वाहन में परिवर्तित करना है अच्छा है।''
एक ने लिखा, ''ये मुंबई मेट्रो का नहीं है असल में ये चेन्नई मेट्रो का है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। हालांकि यूजर ने इसके बाद किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। मुंबई मेट्रो से भी हमेशा कई तरह के किसिंग वीडियो वायरल होते रहते हैँ। इसकी शुरुआत दिल्ली मेट्रो के साथ हुई थी लेकिन ये वायरल हर जगह फैल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications