बॉक्स ऑफ़िस कमाई का नया रिकॉर्ड

By Staff

अमरीका और कनाडा में इस बार सप्ताहांत की बॉक्स ऑफ़िस कमाई का रिकॉर्ड कायम हुआ है.

हॉलीवुड के फ़िल्म उद्योग पर नज़र रखने वालों का कहना है कि नई फ़िल्में - अवतार और शेरलॉक होल्म्स ने बॉक्स ऑफ़िस पर हुई कमाई को 27.5 करोड़ डॉलर तक पहुँचा दिया है.

इससे पहले सप्ताहांत की सबसे अधिक बॉक्स ऑफ़िस कमाई का रिकॉर्ड जुलाई 2008 में बना था जब द डॉर्क नाईट रिलीज़ हुई थी.

अनुमानों के मुताबिक साइंस फ़िक्शन फ़िल्म अवतार ने दूसरे सप्ताह के अंत में 7.5 करोड़ डॉलर अर्जित किए.

अवतार एक थ्री-डाइमेंशनल साइंस फ़िक्शन फ़िल्म है, जिसमें चकाचौंध करने वाले ग्राफ़िक्स, ज़बरदस्त विज़ुअल इफ़ेक्ट्स, एक नई भाषा और रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन है.

अवतार में प्रमुख भूमिका में सैम वॉर्दिंगटन, सिगोनी वीवर और मिशेल रोड्रीगेज़ हैं.

महज़ दस दिनों में अवतार ने अमरीका में 21.2 करोड़ डॉलर और पूरे विश्व में एक अरब डॉलर कमाए हैं.

अवतार के अलावा, शेरलॉक होल्म्स, एलविन, चिपमंक्स: द स्क्वीकील और इट्स कॉम्पलिकेटिड ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

शेरलॉक होल्म्स में रॉबर्ट डाउनी सर आर्थर कोनेन डॉयल की भूमिका में है और वह इस सप्ताहांत 6.54 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर है. केवल क्रिसमस वाले दिन ही इस फ़िल्म की कमाई 2.49 करोड़ डॉलर थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X