Box office Report- फर्स्ट डे कलेक्शन में रॉय हिट, पर बेबी से पीछे
साल 2015 की शुरुआत एक तरह से बॉलीवुड के लिए खराब कही जा सकती है। फरवरी माह तक करीब 10 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिनमें से 4-5 बड़ी स्टारकास्ट और बड़े बैनर की फिल्में हैं, लेकिन इनमें से किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट वाला कलेक्शन नहीं किया है। फिल्हाल सिर्फ रॉय एक ऐसी फिल्म है जिसने पहले ही दिन करीब 10.40 करोड़ का बिजनेस करके खुद को सबसे ज्यादा फर्स्ट डे कलेक्शन वाली फिल्म बना लिया है।
जैकलीन फर्नांडीज, अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर की रॉय ने रिलीज को दो हफ्तों में कुल 42 करोड़ का बिजनेस किया है, वहीं अक्षय कुमार की फिल्म बेबी, जिसे क्रिटिक्स ने काफी सराहा और दर्शकों को भी फिल्म पसंद आई ने पहले दिन मात्र 9.30 करोड़ का बिजनेस किया और अभी तक कुल 93.40 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन व धनुष की फिल्म शमिताभ मात्र 20 करोड़ का ही आंकड़ा पार कर पाई।
फिल्हाल अभी तक बेबी ने करीब 93.40 का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन अगर रॉय का कलेक्शन भी इसी तरह से बढ़ता रहा तो उम्मीद की जा ही है कि रॉय भी बेबी को टक्कर दे सकती है। इसके अलावा पिछले हफ्ते रिलीज हुई बदलापुर ने पहले दिन करीब 7.12 करोड़ का बिजनेस किया है। और अभी तक फिल्म का कुल कलेक्शन रहा है 24 करोड़। आइये जानते हैं इस साल की अभी तक रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या क्या रहे।


Click it and Unblock the Notifications











