Box office this week तनु वेड्स मनु रिटर्न्स पर टिकी सबकी निगाहें!
कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। साल 2011 में रिलीज हुई तनु वेड्स मनु ने दर्शकों का दिल जीत लिया था जबकि फिल्म की टीम को उम्मीद नहीं थी कि तनु वेड्स मनु को इतनी बड़ी सफलता मिलेगी। लेकिन अब 2015 में रिलीज होने जा रही तनु वेड्स मनु रिटर्न्स से सभी को काफी उम्मीदें हैं।
आर माधवन का कहना है कि उन्हें तनु वेड्स मनु से काफी उम्मीदें थीं। उन्हें ये यकीन था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चलेगी और लोगों को पसंद आएगी। जबकि बाकी लोगों का मानना था ये 70 के दशक का रोमांस है और दर्शकों को पसंद नहीं आएगा।
उस वक्त कंगना को यकीन नहीं था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चलेगी या नहीं लेकिन इस बार कंगना रनौत को अपने अभिनय और फिल्म पर पूरा भरोसा है। आइये जानते हैं वो कौन कौन से पहलू हैं जिनके चलते हमें ऐसा लगता है कि तनु वेड्स मनु रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस व दर्शकों के दिल पर राज नहीं कर सकेगी।


Click it and Unblock the Notifications