..................... Akshay refuses to compare 'Singh is Kinng' with 'Om Shanti Om' | 'ओम शांति ओम' से तुलना गलतः अक्षय - Hindi Filmibeat

'ओम शांति ओम' से तुलना गलतः अक्षय

By Staff

Akshay Kumar
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने फिल्म सिंह इज़ किंग को मिली शानदार सफलता की तुलना शाहरुख की ओम शांति ओम से करना गलत मानते हैं।

उन्होंने कहाः आज के दौर में बॉलीवुड में मुनाफे का तरीका बदल गया है। किसी भी दो फिल्मों की सफलता को एक साथ रखकर नहीं देखा जा सकता। उल्लेखनीय है कि सिंह इज किंग को ओपेनिंग वीक में 59.5 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। यह बॉलीवुड में अपने-आप में एक रिकार्ड है।

अब पहले ही सप्ताह में फिल्म का भविष्य निर्धारित होने लगा है। इस बदलते हुए ट्रेंड के बारे में अक्षय का कहना हैः दरअसल मल्टीप्लेक्स ने फिल्म इंडस्ट्री के बिजनेस का सारा गणित बदलकर रख दिया है। मगर साथ ही वे यह भी स्वीकार करते हैं कि किसी भी फिल्म का अगला सप्ताह यह बताता है कि उसका वास्तविक भविष्य क्या है।

जब लोगों ने यह पूछा कि क्या सिंह इज़ किंग की जबरदस्त सफलता के बाद वे खुद को बॉलीवुड का किंग मानते हैं... तो उनका जवाब थाः शायद मुझे किंग कहा जा सकता है... मगर इसके लिए मुझे अभी बॉलीवुड में कम से कम 15-16 साल और बेहतर काम करके दिखाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X