बॉक्स ऑफिस का मसला-ना इश्क चल रहा ना बदला

By सोनिका मिश्रा

इस हफ्ते रिलीज दोनों फिल्में 'तेरी मेरी कहानी' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी फीकी रही। ना सिनेमाहॉलों से तालियों की आवाजें आई ना, फिल्म देखकर लौटते लोगों के चहरे पर सुकून भरा एहसास दिखा। फिल्हाल दोनों फिल्मों के निर्देशक इस सप्ताहांत दिनों में यानि की शनिवार और रविवार फिल्म के प्रति लोगों के रुझान के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।

कुणाल कोहली और अनुराग कश्यप दोनों अलग अलग सिनेमा ट्रेंड के निर्देशक हैं और दोनों ने इस बार अपनी फिल्मों में कुछ नया पेश करने की कोशिश की है। अनुराग ने एक ओर जहां छोटे सिनेमा से निकलकर मेन स्ट्रीम की फिल्म की और कदम रखा वहीं दूसरी ओर यशराज फिल्म्स के फैन कुणाल कोहली ने एक ही फिल्म में तीन अलग अलग दशकों की प्रेम कहानी दिखाई है। कुल मिलाकर दर्शकों के सामने इश्क और नफरत दोनों में से किसी एक को चुनने का अवसर दिया गया लेकिन लगता है दर्शकों का मूड इस वीकेंड कुछ अलग ही है।

Teri Meri Kahaani, Gangs Of Wasseypur

कमीने की हिट जोडी प्रियंका और शाहिद के बीच की कैमिस्ट्री और मनोज बाजपेई की रोंगटे खड़े कर देने वाली संवाद अदायगी इस बार दर्शकों को कुछ खास आकर्षित नहीं कर पा रही है। इसके अलावा पिछले हफ्ते रिलीज हुई शरमन जोशी की 'फरारी की सवारी' अब तक कुल 21 करोड़ का बिजनेस करके औसत फिल्मों में अपनी नाम शामिल कर चुकी है। और अक्षय की 'राउडी राठौर' अभी तक 130 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।

खैर अब इंतजार है इस शनिवार और रविवार के बाद दोनों फिल्मों के बिजनेस को आंकने का। हो सकता है दर्शकों का मूड बदले और 'तेरी मेरी कहानी' या 'गैंग्स ऑफ वास्सेपुर' में से किसी की किस्मत बदल जाए। फिल्हाल 'गैग्स ऑफ वासेपुर' छोटे शहरों जैसे यूपी, बिहार और झारखंड के सिंगल स्क्रीन पर काफी पसंद की जा रही है लेकिन मल्टीप्लैक्स पर कुछ खास भीड़ नहीं बटोर रही है। इसके सामने तेरी मेरी कहानी मल्टीप्लैक्स पर इससे बेहतर परफार्म कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X