रेस 2 ने दो दिन में कमाये 35 करोड़
मुंबई। ऐक्शन-थ्रिलर मूवी रेस-2 ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले दो दिन में 35 करोड़ रुपए कमाये हैं। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अनुसार पहले दिन यानी शुक्रवार को फिलम में 15.12 करोड़ रुपए कमाये, जबकि शनिवार को 20.72 करोड़ रुपए कमाये।
शनिवार को गणतंत्र दिवस की छु्ट्टी होने का भरपूर फायदा फिल्म को मिला। हालांकि फिल्म समीक्षकों ने इस थ्रिलर को बहुत खास नहीं बताया है। साल 2013 की यह सबसे बड़ी रिलीज है। अब्बास-मस्तान के निदे्रशन में बनीं फिल्म पूरे भारत में करीब 3,200 सिनेमाघरों में चल रही है। इंडिया थियेटरिकल डिस्ट्रिब्यूशन के निर्देशक गौरव वर्मा का कहना है कि वो फिल्म की अब तक की कमाई से खासे खुश हैं।
बड़े शहरों की बात करें तो फिल्म ने मुंबई से 5.25 करोड़, दिल्ली और यूपी से 3.10 करोड़, पंजाब से 1.25 करोड़, राजस्थान से 1.05 करोड़ कमाये हैं। वहीं कर्नाटक से 90 लाख, तमिलनाडु में 30 लाख, बिहार में 25 लाख, असम में 15 लाख, पश्चिम बंगाल में 55 लाख और ओडिशा में 20 लाख की कमाई की।
यह फिल्म 2008 में प्रदर्शित रेस का सीक्वेल है। रेस में सैफ अली खान, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। वहीं रेस 2 में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, जैक्लिन फरनांडीज और अमीषा पटेल हैं। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को फिल्म की कमाई लगभग 24 करोड़ होगी, वहीं सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
