..................... Rowdy Rathore Box Office report, rowdy rathore Akshay Kumar, Sonakshi Sinha, राउडी राठौर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा - Hindi Filmibeat

अक्षय का राउडी एक्शन बॉक्स ऑफिस पर हिट

Rowdy Rathore
सात साल एक बार फिर बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय के एक्शन ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। प्रभु देवा की बतौर निर्देशक दूसरी फिल्म 'राउडी राठौर' ने मात्र शुरुआती दो दिनों में 29.8 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं।

तेलुगू हिट विक्रमारकुड़ु पर आधारित राउडी राठौर एक कॉमेडी,एक्शन और प्यार के मसालों से बनी फिल्म है जिसमें अक्षय के डायलॉग, कलरफुल गाने और अक्षय-सोनाक्षी के रोमांस का तड़का है। रिलीज होने के बाद पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 15.5 करोड़ कमा लिए थे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अक्षय की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज है जिसे देश भर में 2800 सिनेमाहालों में उतारा गया है।

ज्ञात हो कि अक्षय की इससे पहले अक्षय की आखिरी फिल्म हाउसफुल 2 आइ थी जो कि एक कॉमेडी थी और उसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 100 करोड़ का बिजनेस किया था। और अब अक्षय की एक्शन फिल्म राउडी राठौर भी कुछ ऐसा ही कमाल दिखा रही है।

राउडी राठौर में अक्षय ने अपने डबल रोल के साथ पूरा न्याय किया है। फिल्म के पहले भाग में ठग शिवा के रुप में अक्षय ने कॉमेडी और रोमांटिक फिल्में पसंद करने वाले दर्शकों का मनोरंजन किया है तो इंटरवल के बाद पुलिस ऑफिसर विक्रम राठौर के रोल में सीरीयस फिल्म पसंद करने वाले दर्शकों पर ध्यान दिया है।

कुल मिलाकर अक्षय के एक्शन का जादू सात साल बाद भी उसी तरह दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है जैसे उनकी पहले की खिलाडी़ सीरीज का जादू चला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X