इशकजादे ने डिपार्टमेंट को किया खल्लास
अर्जुन कपूर और परिनीति चोपड़ा अभिनीत इशकजादे फिल्म ने हाल ही में रिलीज़ हुई अमिताभ बच्चन और संजय दत्त की फिल्म डिपार्टमेंट को बॉक्स ऑफिस पर काफी पीछे छोड़ दिया। इशकजादे ने अपने पहले हफ्ते में कुल 11.8 करोड़ का बिज़नेस किया और इस हफ्ते इस फिल्म का कलेक्शन कुल 12.45 करोड़ रहा।
राम गोपाल वर्मा की फिल्म डिपार्टमेंट जो कि 18 मई को रीलीज हुई थी बॉक्स ऑफिस पर बहुत ठंडी रही और इसने अपने पहले हफ्ते में सिर्फ 2.5 करोड़ का ही बिज़नेस किया।

इशकजादे फिल्म न इससे पहले करिश्मा कपूर की डेंजरस इश्क को भी कड़ी टक्कर दी थी और उसके बाद बिग बी और संजु बाबा जैसे टॉप के कलाकरों से सजी फिल्म डिपार्टमेंट को।
ऐसा फिल्म इडस्ट्री में पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी कई बार नये सितारों से सजी फिल्मों ने पुराने और मंजे हुए कलाकारों से सजी फिल्मों को पीछे छोड़ा है। देखा जाए तो शायद अब वो वक्त गया जब सिर्फ कलाकारों के नाम के बल पर फिल्में हिट हो जाया करती थीं। आजकल लोगों को मनोरंजन के नाम पर कुछ नया और मसालेदार चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











