दबंग 2 की कमाई पर फेवीकॉल का मजबूत जोड़
अरबाज खान की इस फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में हैं और बॉलीवुड प्रशंसकों के बीच इन दोनों का ग्लैमर सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 49.5 करोड़ कमाये, जबकि 3 इडियट के पास 38 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड था।
सलमान खान का शायद ही कोई फैन होगा जो इस फिल्म को देखने नहीं जायेगा। हर साल किसी न किसी त्योहार पर फिल्म रिलीज करने से सलमान को खासा फायदा पहुंचता है। इस बार त्योहार है क्रिसमस पर्व। मंगलवार को छुट्टी होने के कारण बेहतरीन कमाई होने के आसार हैं। देश भर में करीब 3500 और विदेशें में 450 सिनेमाघरों में चल रही दबंग की सफलता को लेकर अरबाज खासे उत्साहित हैं।
फिल्म की तारीफ करते हुए फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्विटर पर लिखा है कि दबंग 2 विदेशों में भी अच्छा बिजनेस कर रही है। अब तक विदेशों में पहले दो दिन में दबंग 2 ने 1.91 करोड़ रुपए कमाये। हालांकि एक था टाइगर के मुकाबले दबंग 2 का पहला दिन फीका रहा।


Click it and Unblock the Notifications












