..................... Box Office Report after Badlapur and Baby NH10 become hit of the year 2015 - Hindi Filmibeat

Box Office- बेबी, बदलापुर के बाद एनएच10 हुई हिट

बॉलीवुड के लिए साल 2015 की शुरुआत काफी बुरी रही। फिल्म इंडस्ट्री को करीब 500 करोड़ का नुकसान हुआ। बडे़ बड़े सितारों से सजी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गयी। वहीं छोटे बजट वाली फिल्में अच्छी कमाई कर गयीं। हिट फिल्मों में सिर्फ तीन नाम जुड़े बेबी, बदलापुर और एनएच10।

अक्षय कुमार की फिल्म बेबी ने करीब 95.5 करोड़ का बिजनेस किया जिसके चलते ये घाटे में नहीं रही। हालांकि जितनी उम्मीद की जा रही थी उस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा।

Top News of the week- सलमान की प्रेम रतन धन पायो के सामने घायल सन्नी देओल

इसके बाद आई वरुण धवन की बदलापुर जिसने बॉक्स ऑफिस पर 51.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म में वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दिकी के अभिनय की काफी तारीफ हुई। पहली बार वरुण धवन ने एक बड़ी उम्र के शख्स का किरदार निभाया जिसके चलते उन्हें लोगों ने काफी सराहा।

हाल ही में रिलीज अनुष्का शर्मा की एनएच10 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गयी। फिल्म ने करीब 28 करोड़ की कमाई की और अपनी लागत से ज्यादा कमाते हुए हिट रही।

फिल्हाल हंटर फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। उम्मीद है कि ये भी हिट फिल्मों में शामिल होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X