पहले दिन 'डेंजरस इश्क' पर भारी पड़े 'इश्कजादे'

ishaqzaade
कल पर्दे पर करिश्मा कपूर की फिल्म डेंजरस इशक रिलीज हुई इसको मात देने के लिए पर्दे पर इश्कजादे परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर आए। अगर शुक्रवार के शो की बात करें तो इश्कजादे ने डेंजरस इश्क को काफी पिछे छोड़ दिया।

फिल्मी से जुड़े विश्लेषकों का मानना था कि करिश्मा की स्टार वैल्यू इन दो न्यूकमर्स से ज्यादा है और उनकी फिल्म को अच्छी शुरूआत मिलेगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ नये नये इश्कजादों को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60-70% तक ओपनिंग मिली।

अर्जुन और परिणीति की फिल्म देहात की लव स्टोरी है। इसमें बेपनाह नफरत भी है तो दूजी तरफ इस नफरत को प्यार में बदलने के लिए बेपनाह मुहब्बत को भी दिखाया गया है। इस फिल्म को यशराज की पिछली फिल्म बैंड बाजा बारात और लेडिज वर्सेस रिकी बहल से भी अच्छी ओपनिंग मिली है।

डेंजरश इश्क के लिए करिश्मा ने काफी मेहनत की फिर चाहे फिल्म में हो या फिर इसके प्रमोशन में लेकिन इसके बावजूद भी लोलो की इस फिल्म को महज 10-15% ही ओपनिंग मिल पाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X