बॉक्स ऑफिस- दि शौकीन, रंग रसिया और चार साहबजादे तीनों का हाल बेहाल
पिछले हफ्ते रिलीज हुई तीन फिल्मों द शौकीन्स, रंग रसिया और चार साहबजादे में से किसी भी फिल्म की शुरुआत इतनी खास नहीं रही कि उसे बेहतरीन कहा जा सके। तीनों फिल्मों में से जैसा कि सभी को उम्मीद थी दि शौकीन्स को लेकर लोगों में ज्यादा उत्सुकता दिखी। बावजूद इसके कि रंग रसिया को बॉलीवुड क्रिटिक्स ने काफी सराहा और दिग्गजों ने भी रणदीप हुड्डा के अभिनय की तारीफ की।
वहीं चार साहबजादे का कलेक्शन लोगों की उम्मीदों से कहीं बेहतर निकला। पहले वीकेंड में द शौकीन्स फिल्म ने करीब 18-19 करोड़ की कमाई की। जो कि औसत कही जा सकती है। इसके अलावा दूसरी रिलीज रंग रसिया को बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा रिस्पॉंस मिला। क्रिटिक्स ने फिल्म को सराहा लेकिन फिल्म का विषय दर्शकों को अपनी तरफ नहीं खींच सका। फिल्म ने करीब पहले वीकेंड मेमं 2.5 करोड़ की कमाई की।
तीसरी रिलीज चार साहबजादे को आश्चर्यजनक रुप से लोगों को अच्छा रिस्पॉंस मिला। पंजाब में फिल्म काफी अच्छी कमाई कर गयी। हैरी बावेजा की फिल्म उम्मीद से बेहतर कमाई कर गयी। फिल्म ने पहले वीकेंड में करीब 1.25 करोड़ की कमाई की। हालांकि ये नंबर काफी कम हैं लेकिन इसके बावजूद फिल्म के बजट की तुलना करें तो चार साहबजादे आने वाले हफ्तों में और बेहतर कमाई कर सकती है।
कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में से कोई भी फिल्म हिट की कैटगरी में नहीं रखी जा सकती। फिल्हाल इस हफ्ते रिलीज होने जा रही किल दिल से दर्शकों व सिनेमाहॉल के मालिकों को काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications












