..................... Bollywood Live- 12वीं फेल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने चौंकाया Box office collection of 12th Fail surprised, will Priyanka Chopra be seen with Ranveer in Don 3? - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- 12वीं फेल के कलेक्शन ने चौंकाया, डॉन 3 में रणवीर के साथ दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा?

bollywood live updates

Bollywood Highlights- नया दिन नई खबरें और नया जोश... हर दिन की तरह आज हम फिर से हाजिर हैं लेकर कुछ ताजा तरीन खबरें। सबसे पहले बात करते हैं विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल के बारे में जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है।

इस फिल्म ने अब तक करीब 21.55 करोड़ का कारोबार सिर्फ भारत में कर लिया है। इस फिल्म के सामने कंगना रनौत की तेजस औंधे मुंह गिरी है। विक्रांत मैसी की इस फिल्म के लिए काफी तारीफ हो रही है और लोगों को उनका अभिनय पसंद आया है।

इसके अलावा बात करें फिल्म डॉन 3 की लीडिंग एक्ट्रेस के बारे में तो इसको लेकर प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा है। रणवीर सिंह तो इस फिल्म के लिए पहले ही फाइनल हो चुके थे।

हालांकि प्रियंका इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी इसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है। देखने वाली बात होगी कि मेकर्स की तरफ से आधिकारिक ऐलान कब होगा। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं।

इसी तरह की तमाम मनोरंजन जगत की खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Nov 7, 2023 9:53 PM

    Bigg Boss 17: ऐश्वर्या के तेवर देखकर लोगों को आया गुस्सा, फैंस ने दे दिया नील को तलाक देने की सलाह

    Bigg Boss 17 Update: नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टार प्लस पर 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर मिले और एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने जल्द ही शादी कर ली और अब बिग बॉस 17 में नजर आए हैं, जहां फिलहाल वे प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    Bigg Boss 17: ऐश्वर्या के तेवर देखकर लोगों को आया गुस्सा, फैंस ने दे दिया नील को तलाक देने की सलाह
  • Nov 7, 2023 6:21 PM

    सैम बहादुर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

    विक्की कौशल, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा स्टारर सैम बहादुर का ट्रेलर आज दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। विक्की ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा करते हुए कैप्शन दिया, "भारतीय सेना, देश और उसके लोगों के लिए, हम आपके लिए भारत के महानतम सैनिक सैम मानेकशॉ के जीवन की एक झलक पेश करते हैं।"

  • Nov 7, 2023 5:55 PM

    Bigg Boss 17: रूठी दोस्त को मुनव्वर ने लाख मनाने की कोशिश की, फिर भी नहीं मानीं मनारा लगा दिए ऐसे इल्जाम

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो को अच्छी टीआरपी तो नहीं मिल पाई लेकिन सोशल मीडिया पर ये काफी पॉपुलर हो रहा है। हर एपिसोड के बाद, हम फैंस को सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा के बारे में चर्चा करते हुए देखते हैं।

    Bigg Boss 17: रूठी दोस्त को मुनव्वर ने लाख मनाने की कोशिश की, फिर भी नहीं मानीं मनारा लगा दिए ऐसे इल्जाम
  • Nov 7, 2023 4:56 PM

    Bigg Boss 17: एक, दो या तीन नहीं पूरे नौ कंटेस्टेंट्स हुए हैं नॉमिनेट, इस शख्स की है घर से बेघर होने की बारी

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17, जिसकी 15 अक्टूबर को धमाकेदार शुरुआत हुई थी, चौथे हफ्ते में सफलतापूर्वक पहुंच गया है और घर में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। लोकप्रिय रियलिटी शो इस साल 17 सेलेब्स का घर बन गया है और प्रत्येक कंटेस्टेंट खेल में जगह सुरक्षित करने के लिए प्रयास कर रहा है और अब, हर गुजरते दिन के साथ कॉम्पटीशन तेज होता जा रहा है।

    Bigg Boss 17: एक, दो या तीन नहीं पूरे नौ कंटेस्टेंट्स हुए हैं नॉमिनेट, इस शख्स की है घर से बेघर होने की बारी
  • Nov 7, 2023 4:24 PM

    अपनी दो महीने की बच्ची को रोता-बिलखता छोड़ काम पर निकलीं Disha Parmar, फोटो देखकर हैरान हुए लोग!

    Disha Parmar Resume Work: दिशा परमार अपनी मैटरनिटी के हर पल का आनंद ले रही हैं। सितंबर 2023 में अपने पहले बच्चे के आने के साथ, दिशा के घर में खुशियों की बहार ही आ गई। हालांकि, बच्चे को जन्म देने के महज तीन महीने के अंदर ही दिशा परमार काम पर वापस लौटने के लिए तैयार हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद, अभिनेत्री ख़ुशी-ख़ुशी काम पर वापस चली गई हैं

    अपनी दो महीने की बच्ची को रोता-बिलखता छोड़ काम पर निकलीं Disha Parmar, फोटो देखकर हैरान हुए लोग!
  • Nov 7, 2023 3:48 PM

    रिलीज से पहले 'टाइगर 3' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा एक्शन सीन वाली फिल्म

    सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान हाल ही में, अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर से लेकर गाने तक को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। अब 'टाइगर 3' ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म में सबसे अधिक एक्शन सीन का दावा करते हुए पहले ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

    रिलीज से पहले 'टाइगर 3' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा एक्शन सीन वाली फिल्म
  • Nov 7, 2023 3:08 PM

    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' एक बार फिर हुई पोस्टपोन, अब अगले साल होगी रिलीज

    सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सिद्धार्थ की योद्धा की अनाउंसमेंट जब से हुई है तब से फैंस इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं लेकिन अब फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। ये फिल्म पहले 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टपोन होने की जानकारी दी है।

  • Nov 7, 2023 2:55 PM

    Bigg Boss 17: 'खुद के घर शीशे के हों तो दूसरों पर पत्थर नहीं मारते', मनस्वी ने अनुराग की नागरिकता पर कही शॉकिंग बात

    बिग बॉस सीजन 17 अपने चौथे वीक पहुंच चुका है। सोनिया के बाद अब हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आईं मनस्वी ममगई भी सलमान खान के शो से बाहर हो चुकी हैं। अब हाल ही में बाहर आने के बाद मनस्वी ने उत्तराखंड के अनुराग डोभाल उर्फ UK 07 राइडर की नागरिकता पर शॉकिंग बात कही।

    Bigg Boss 17: 'खुद के घर शीशे के हों तो दूसरों पर पत्थर नहीं मारते', मनस्वी ने अनुराग की नागरिकता पर कही शॉकिंग बात
  • Nov 7, 2023 1:59 PM

    पीएम ने 'वोकल फॉर लोकल' कैंपेन में शेयर की टीवी स्टार की वीडियो अपील

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'अनुपमा' टेली-सीरियल फेम रूपाली गांगुली द्वारा पोस्ट किए गए 'वोकलफॉरलोकल' अभियान को बढ़ावा देने वाली अपील का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में, गांगुली और गौरव खन्ना जैसे अन्य अभिनेताओं को मिठाई, लालटेन, परिधान, मोबाइल फोन और डिजिटल इंडिया भुगतान जैसे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए पड़ोस की दुकानों से सामान खरीदने की अपील की गई है। साथ ही 'आत्मनिर्भर भारत' पर भी इसमें जोर देते हुए दिखाया गया है।

  • Nov 7, 2023 1:40 PM

    कैटरीना कैफ की तस्वीरों से छेड़छाड़, किया ये गंदा काम

    सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का मॉर्फ्ड वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद ही एक और मॉर्फ्ड तस्वीर चर्चा में आ गई है। इस तस्वीर में 'टाइगर 3' के एक वायरल सीन को मॉर्फ्ड किया गया है। इस सीन में कटरीना कैफ टॉवल लपेटे एक्शन करती नजर आई थीं। अब उनके इस सीन को काफी खराब तरीके से बिगाड़ा गया है। मूल तस्वीर में कैटरीना तौलिया लपेटे हॉलीवुड स्टंटवुमन से लड़ती नजर आ रही हैं, वहीं मॉर्फ्ड तस्वीर में वह सफेद डीप नेकलाइन वाले बिकिनी टॉप में दिख रही हैं।

  • Nov 7, 2023 1:24 PM

    नेहा कक्कड़ ने चुस्त कपड़ों में नहाते हुए दिखाई हैवी फिगर

    सिंगर नेहा कक्कड़ जो कि अपनी आवाज के जादू को लेकर सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं उन्होंने अब अपना हद से ज्यादा सेक्सी अंदाज फैंस के साथ शेयर कर दिया है। नेहा कक्कड़ की लेटेस्ट तस्वीरों को देख उनके फैंस मर मिटे हैं। इसे नेहा का अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट माना जा रहा है।

  • Nov 7, 2023 12:23 PM

    डीपफेक वीडियो वायरल के मामले में रश्मिका मंदाना के सपोर्ट में आईं मृणाल ठाकुर, कहा-'शर्म आनी चाहिए'

    एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए डीपफेक वीडियो को लेकर रश्मिका मंदाना के समर्थन में सामने आईं और कहा कि ऐसी चीजों का सहारा लेने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए। मृणाल ठाकुर मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए डीपफेक वीडियो पर रश्मिका मंदाना के समर्थन में सामने आईं और कहा, "ऐसी चीजों का सहारा लेने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए"

  • Nov 7, 2023 12:01 PM

    रणबीर आलिया की बेटी के पहले बर्थडे पर उमड़ा पूरा कपूर-भट्ट परिवार

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर का आज यानी 6 नवंबर को पहला जन्मदिन है। इस मौके पर आलिया ने सबसे पहले अपनी बेटी की एक झलक दिखाई, जिसमें उनके नन्हें से हाथ केक पर नजर आ रहे हैं।

  • Nov 7, 2023 11:31 AM

    जानें कौन है ज़ारा पटेल? रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक वीडियो वाली बोल्ड लड़की

    जारा पटेल ब्रिटिश- इंडियन महिला हैं। ये इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और इनके 451 हजार फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर ये ज्यादातर एडल्ट कंटेंट ही पोस्ट करती हैं। जारा ने अपना यह वीडियो 9 अक्टबर को डाला था, जिसे एडिट करके रश्मिका मंदाना के चेहरे से बदल दिया गया है। ज़ारा पटेल के बायो के अनुसार, वह एक फुल टाइम डेटा इंजीनियर हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सीक्रेट लिंक भी दिया हुआ है। रश्मिका वाले वायरल वीडियो के बाद, जारा की इंस्टाग्राम फॉलोइंग में काफी तेजी आई है।

  • Nov 7, 2023 11:08 AM

    सारा अली खान के पेट में जम गई ढेर सारी चर्बी?

    उन्होने ये स्टोरी सिर्फ ये बताने के लिए लगाई थी क्योंकि वो बताना चाहती थी कि उन्होने कितनी मेहनत की है। पेट की चर्बी वाली तस्वीर कुछ पुरानी है। उन्होने इन तस्वीरों के साथ लिखा है कि, ''मेरे लिए इन तस्वीरों को पोस्ट करना काफी असहज करने वाला है।

  • Nov 7, 2023 10:32 AM

    रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक वीडियो पर भड़के नागा चैतन्य और मृणाल ठाकुर

    इस मामले में अब फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटी भी सामने आकर रश्मिका का सपोर्ट कर रहे हैं और फेक वीडियोज को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के बाद, अब चर्चित एक्टर्स नागा चैतन्य और मृणाल ठाकुल ने भी रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है।

  • Nov 7, 2023 10:10 AM

    रेड साड़ी में नव्या को देख रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने कर डाला ये काम?

    नव्या नवेली नंदा जो कि अमिताभ बच्चन की नातिन हैं वो चर्चा में हैं। काफी कम देखा जाता है कि वो फोटोशूट करवाती हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। हालांकि अब कुछ ऐसा ही हुआ है। नव्या नवेली नंदा ने की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं।

    रेड साड़ी में नव्या को देख रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने कर डाला ये काम?
  • Nov 7, 2023 9:38 AM

    लिफ्ट वाले फेक वीडियो पर फाइनली आया रश्मिका मंदाना का रिएक्शन

    रश्मिका ने लिखा, ''इसे साझा करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है और मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी पड़ रही है। ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ, न केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो आज एआई के दुरुपयोग के कारण लोग बहुत अधिक नुकसान की चपेट में है। आज, एक महिला और एक अभिनेता के रूप में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की आभारी हूं जो मेरी सुरक्षा और सहायता प्रणाली हैं। लेकिन अगर मेरे साथ ऐसा तब होता जब मैं स्कूल या कॉलेज में था, तो मैं सचमुच सोच भी नहीं सकता कि मैं इससे कैसे निपट सकता था। इससे पहले कि हममें से अधिक लोग इस तरह की पहचान की चोरी से प्रभावित हों, हमें एक ग्रुप के रूप में और तत्काल इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।''

  • Nov 7, 2023 9:11 AM

    कुल्हड़ कपल ने फिर किया धमाका

    कुल्हड़ पिज्जा कपल का एक वीडियो इस वक्त सामने आया है जिसमें दोनों अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि गुरप्रीत कौर ने बेबी को हाथ में ले लिया हुआ है और दुलार करने में लगी हैं।

    कुल्हड़ कपल ने फिर किया धमाका

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X