'भूतनाथ रिटर्न्स' ने 5 दिन में कमाये 25 करोड़, पार्टी तो बनती है..
लंबे अरसे बाद बच्चों को कोई फिल्म पसंद आ रही है इसलिए फिल्म हिट हुई है जी हां हम बात कर रहे हैं पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' की, जिसने चुनावी माहौल की सरगर्मियों के बीच में ही मात्र 5 दिन में 25 करोड़ रूपये कमा लिये हैं। हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गयी जिसमें फिल्म की पूरी टीम ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
फिल्म की सफलता से ही खुश होकर फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने कहा है कि वो फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने के बारे में सोच रहे हैं। एक सामाजिक संदेश देती इस फिल्म में लोगों को अमिताभ, बोमन और पार्थ का काम बहुत पसंद आ रहा है और फिल्म अभी भी सफलता पूर्वक बिजनेस कर रही है।
फिल्म को न सिर्फ समीक्षकों और दर्शकों की प्रशंसा मिल रही है, बल्कि व्यावसायिक स्तर पर भी फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म में अमिताभ ने बाल कलाकार पार्थो भालेराव को फिल्म का नायक करार दिया है। फिल्म में हास्य और मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी है। फिल्म आगे भी अच्छा बिजनेस करेगी ऐसी उम्मीद की जा रही है।
एक नजर नीचे की स्लाइडों पर..


Click it and Unblock the Notifications











