बॉस के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से खुश हैं बॉस अक्षय कुमार!
बॉस एक फैमिली एंटरटेनर है साथ ही अक्षय कुमार के फैन्स के लिए तो बकरीद के मौके पर एक बेहतरीन तोहफा भी थी। सिंगल स्क्रीन्स पर बॉस ने ऐसा जादू चलाया कि लोग भारी संख्या में टिकट के लिए लाइन लगाकर खडे थे। यहां तक कि लोगों ने बॉस की टिकट तक ब्लैक की। बॉस के सिंगल स्क्रीन्स पर परफॉर्मेंस देखने के लिए अक्षय कुमार मुंबई के सिंगल स्क्रीन्स सिनेमाहॉल में तक गये और वहां पर लोगों की भारी भीड़ देखकर वो काफी खुश भी हुए। अक्षय ने कहा कि बॉस की अच्छी परफॉर्मेंस को लेकर वो काफी खुश हैं। फिल्म का बॉक्स कलेक्शन काफी अच्छा है।
हालांकि बॉस से अक्षय कुमार ने शिव पंडित को प्रमोट किया था लेकिन बॉस का पूरा क्रेडिट तो अक्षय कुमार को ही गया। फिल्म में अक्षय के डायलॉग के पंच और उनके एक्शन सीक्वेंस बेहतरीन थे। बॉस को कुल मिलाकर पैसा वसूल फिल्म कहा गया। लोगों ने बॉस की माउथ पब्लिसिटी भी काफी की। जबकि क्रिटिक्स ने फिल्म को लेकर काफी कुछ निगेटिव कमेंट्स दिये लेकिन फैन्स को तो अक्षय के एक्शन काफी पंसद आया। बॉस में अदिति राव के बिकनी सीन्स भी काफी कमाल दिखा गये। इसके अलावा जॉनी लीवर की कॉमेडी भी बेहतरीन थी। हालांकि उन्हें ज्यादा स्पेस नहीं मिला। बॉस के गाने भी फिल्म के साथ ही हिट हो गये।


Click it and Unblock the Notifications












