बॉस अक्षय ने पीछे छोड़ा माइकल जैक्सन को, गिनीज बुक में नाम दर्ज!

अक्षय कुमार की फिल्म बॉस ने रिलीज से पहले ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बॉस के फैन्स ने फिल्म का पोस्टर इतना बड़ा और विशाल बनाया है जिसने अभी तक के माइकल जैक्सन के सबसे बड़े पोस्टर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले दुनिया में सबसे बड़े पोस्टर का रिकॉर्ड माइकल जैक्सन के दैट्स इट एलबम के नाम था। लेकिन अब ये रिकॉर्ड इंडिया के नाम हो गया है हमारे एक्शन हीरो अक्षय कुमार के फैन्स की वजह से। अक्षय कुमार ने इस अचीवमेंट के लिए अपने फैन्स को ढ़ेर सारा धन्यवाद दिया है औऱ कहा कि जिन्होंने भी इस कार्य में मदद की है उन सभी को ढ़ेर सारा धन्यवाद।

अक्षय कुमार ने जब इस खबर को सुना तो उन्होंने कहा ये मेरे लिये बहुत ही गर्व की बात है। मैं उन सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने ये मुमकिन कर दिखाया है। इस पोस्टर की चौड़ाई 58.87 मीटर और इसकी लंबाई 54.94 मीटर है। इस पोस्टर का अनावरण यूके के लिटिल ग्रैंडसन एयरफील्ड में 3 अक्टूबर को किया गया था। इस पोस्टर को मैक्रो आर्ट्स ने बनाया है और इसी कंपनी ने माइकल जैक्सन के अभी तक के सबसे बड़े पोस्टर को भी बनाया था। गिनीज बुक के ऑफीशियल काम भी यहीं पर किये गये और बॉस का नाम भी गिनीज बुक में दर्ज हो गया।

बॉस फिल्म का निर्देशन एंथनी डीसूजा ने किया है और फिल्म में अक्षय कुमार के साथ शिव पंडित मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म एक बाप बेटे की कहानी पर आधारित है। अक्षय कुमार अफने पतिा के बड़े बेटे बने हैं जबकि शिव पंडित ने अक्षय के छोटे भाई का किरदार निभाया है। मिथुन चक्रवर्ती अक्षय के पिता के किरदार में नज़र आएंगे और अदिति राव हैदरी ने शिव पंडित की लेडी लव का किरदार निभाया है। बॉस फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और फिल्म को लेकर अक्षय कुमार सहित पूरी फिल्म की कास्ट और अक्षय के फैन्स उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X