फिर विवादों में हनी सिंह, 'बॉस' के गाने का वल्गर शब्द हुआ 'म्यूट'
मालूम हो कि दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने एक शिकायत दर्ज करायी थी कि इस अश्लील शब्द को हटाया जाये। अगर शब्द हटाया नहीं जाता है तो गाने को बैन करने की बात कही गयी थी। फिलहाल शब्द को म्यूट करके विवाद से बचने की पहल की गयी है।
गौरतलब है कि इससे पहले अक्षय कुमार फिल्म 'बॉस' को विश्व में सबसे बड़े पोस्टर के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। पोस्टर की चौड़ाई 193 फीट और एक इंच है जबकि इसकी ऊंचाई 180 फीट और दो इंच है। अक्षय के प्रशंसकों के समूह अक्षय टीम ने इस पोस्टर को बनाया है। तीन अक्टूबर को ब्रिटेन के लिटिल ग्रैंस्डेन एयरफील्ड में इसका अनावरण हुआ। इस पोस्टर को बनाने में चार महीने का समय लगा।
एंथनी डीसूजा निर्देशित 'बॉस' में मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, अदिति राव हैदरी, डैनी डेंजोंग्पा, रोनित रॉय और जॉनी लीवर भी हैं। वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्मस एंड अश्विन वर्दे प्रोडेक्शंस की सह-प्रस्तुति 'बॉस' 16 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। एक्शन और ग्लैमर का तड़का लिये इस फिल्म से अक्षय को काफी उम्मीदें हैं। देखते हैं कि लोगों उनकी इस उम्मीद को पूरा करते हैं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
