बॉस ने दी अक्षय को सफलता, अदिति की बिकनी भी हिट!
अदिति राव हैदरी को बिकनी में दिखाने का फैसला भी अक्षय का ही था और इस वजह से फिल्म को लेकर लोगों में केफी उत्सुकता भी थी। क्योंकि अदिति राव हैदरी को बिकनी में देखना लोगों को काफी उत्साहित कर रहा था। अक्षय कुमार के सामने वैसे तो अदिति या शिव को लोगो ने निगलेक्ट कर दिया लेकिन कई लोगों को अदिति और शिव भी फिल्म के मजबूत हिस्सा लगे हैं। अक्षय कुमार ने बॉस के इंटरव्यू के दौरान इस बात को सीधे सीधे कही थी कि आजकल फिल्में बड़े सितारों के बल पर नहीं बल्कि फिल्म की कहानी के बल पर चलती हैं। भले ही उनमें नये स्टार्स क्यों ना हों। लेकिन ये बात अक्षय की बॉस पर लागू नहीं हुई।
अक्षय कुमार ने इंटरव्यू के दौरान कहा था वो जमाना गया जब स्टार्स के बल पर फिल्में हिट होती थीं। आजकल स्क्रिप्ट का जमाना है। अगर फिल्म की कहानी अच्छी है और फिल्म में एक्टिंग बेहतरीन है तो फिल्म चल जाती है। सुपर स्टार्स का जमाना गया। लेकिन जब बॉस फिल्म रिलीज हुई तो शायद अक्षय को भी ये समझ आ गया होगा कि असल में स्टार्स का जमाना कभी नहीं जाएगा। माना कि कहानी बेहतरीन हो और उसे अच्छी तरीके से पेश किया गया हो तो नया कलाकार भी उसे हिट करा लेता है लेकिन अगर फिल्म में लोगों का चहेता कलाकार हो फिर भले ही कहानी कुछ भी हो तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काम कर ही जाती है। जैसे कि बॉस के साथ हुआ।


Click it and Unblock the Notifications












