बॉस बोले तो अक्षय कुमार- दर्शकों की राय
बॉस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के मुंह से सिर्फ एक ही बात निकल रही है कि बॉस बोले तो अक्षय कुमार। बॉस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से भले ही कुछ अच्छे कमेंट्स ना मिलें लेकिन जहां तक दर्शकों की राय है तो बॉस फिल्म उन्हें बेहद पसंद आ रही है और खासतौर पर अक्षय कुमार के डायलॉग्स और उनके कॉमेडी के पंचेस तो बहुत ही बेहतरीन हैं। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म बॉस को प्रमोट करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हालांकि फिल्म की कहानी में कुछ खास दम नहीं दिखा और साथ ही अक्षय को छोड़कर बाकी एक्टर्स के डायलॉग्स भी बहुत ही साधारण थे। लेकिन अक्षय ने इन सारी कमियों को दूर करके आखिरकार अपने फैन्स को एक बेहतरीन और मजेदार एक्शन कॉमेडी फिल्म दी है।
फिल्म में अक्षय ने बेहतरीन हरियाणवी में बात की है इसके अलावा उन्होंने अपने हर एक डायलॉग में भी ऐसे कॉमेडी पंच यूज किये हैं जिन्हें देखकर दर्शक खुद को हंसने से रोक ना सके। इसके अलावा जहां तक शिव पंडित की बात है तो अक्षय ने अपनी तरफ से शिव को काफी फुटेज देने की कोशिश की। शिव के हिस्से में कई सारे अच्छे सीन्स भी आए थे जिनमें वो चाहते तो अपना बेस्ट देकर लोगों के दिलों में अपनी एक छाप छोड़ सकते थे। लेकिन शिव ये कर सकने में कामयाब ना हो सके। अदिति राव हैदरी भी फिल्म में कहीं नज़र ही नहीं आईं। अदिति के सिर्फ कुछ बिकनी सीन्स ही लोगो को याद रहे।
यूं तो अक्षय कुमार ने शिव पंडित को प्रमोट करने के लिए बॉस फिल्म बनाई थी। लेकिन फिल्म को देखकर यही लगा कि अक्षय कुमार की ही फिल्म है बॉस और शिव पंडित सिर्फ फिल्म में एक दूसरे एक्टर के रुप में नज़र आए। अक्षय कुमार का एक्शन, अक्षय के स्टंट्स और उनकी कॉमेडी बेहतरीन है। कुल मिलाकर आप भी अगर बॉस फिल्म देखेंगे तो यही कहेंगे बॉस बोले तो अक्षय कुमार।


Click it and Unblock the Notifications











