..................... Boss first day box office collection is 13 crore - Hindi Filmibeat

बॉस का सिंगल स्क्रीन्स पर चला जादू, पहले दिन कमाए 13 करोड़!

अक्षय कुमार की फिल्म बॉस ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रखा है। पहले ही दिन फिल्म ने सिंकल स्क्रीन्स पर अपना जादू चला दिया है। हालांकि मल्टीप्लेक्सेस में बॉस की कमाई बहुत खास भी नहीं चल रही है लेकिन सिंगल स्क्रीन्स पर बॉस के लिए लोगों की उमड़ रही भीड़ से अंदाजा हो रहा है कि फिल्म एक अच्छा बिजनेस करके जाएगी। इसके अलावा बॉस फिल्म को वैसे भी एक वीकेंड एक्सट्रा मिल गया है जिसमें फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। अक्षय कुमार के फैन्स बॉस की अच्छी माउथ पब्लिसिटी कर रहे हैं। लोगों को फिल्म में खासतौर पर गाने और अक्षय कुमार के फाइट सीक्वेंस पसंद आ रहे हैं।

अदिति राव हैदरी तो फिल्म में कहीं दिखाई ही नहीं दी हैं उन्हें देखकर यूंही लग रहा था कि वो इस किरदार में फिट नहीं बैठ रही हैं। इसके अलावा शिव पंडित जिन्हें अक्षय कुमार ने बॉस में प्रमोट किया है उन्होंने भी कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं दी है। कुल मिलाकर अक्षय कुमार के नाम पर ही बॉस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रही है। दूसरी तरफ मिथुन जैसे बेहतरीन और एक्सपीरिंयस एक्टर ने भी कुछ सीन्स में निराश किया है। कुछ सीन्स में मिथुन काफी ढीले ढाले नज़र आए हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने बॉस यानी अक्षय कुमार के पिता का किरदार निभाया है।

शिव पंडित के हिस्से में कई सारे अच्छे और बेहतरीन सीन्स आए हैं लेकिन शिव पंडित उन सीन्स में अपनी कोई छाप नहीं छोड़ पाए। इसके अलावा अक्षय कुमार ने फिल्म के गानों में हनी सिंह को भी काफी फुटेज दी है जिससे लोगों को गाने देखने में और भी मजा आया। हनी सिंह के गानों के लिरिक्स लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं धीरे धीरे गाने लोगों की जुबान पर भी चढ़ते जा रहे हैं। हालांकि फिल्म के रिलीज से पहले गानों ने इतना बज क्रिएट नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X